MP News: उड़द-मूंग की MSP पर खरीदी की मांग, भारतीय किसान संघ 10 जून को करेगा प्रदेशभर में तहसील स्तर पर प्रदर्शन

MP Farmers Protest: मध्यप्रदेश के 16 से अधिक जिलों में उड़द और मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने से किसान परेशान हैं। भारतीय किसान संघ ने प्रदेशभर में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

MP Farmers Protest

MP Farmers Protest

MP Farmers Protest: मध्यप्रेश में उड़द मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने के कारण प्रदेश के 16 से अधिक जिलों के किसान परेशान है। जिसको लेकर कुछ जिलों में किसानों ने स्वप्रेरणा से आंदोलन छेड़ रखा है। प्रदेश में किसानों के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान संघ ने रविवार, 8 जून को उड़द-मूंग खरीदी विषय पर प्रदेश टोली की ऑनलाइन बैठक की।

बैठक में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर भारतीय किसान संघ धरना प्रदर्शन और ज्ञापन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा। इसके बाद भी यदि सरकार नहीं सुनेगी तो प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर ट्रैक्टर रैली जैसे उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

मंडी अधिनियम की धारा 36(3) का हो पालन

भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर ने बताया कि मंडी अधिनियम की धारा 36(3) के अनुसार मंडी प्रांगण में ऐसी कृषि उपज जिसका सरकार ने समर्थन मूल्य घोषित किया है। मंडी प्रांगण में उस उपज के नियत घोषित समर्थन मूल्य से कम पर बोली प्रारंभ नहीं होने दी जाएगी। इस प्रकार का आदेश पत्र पूर्व में नर्मदापुरम जिले में जारी किया जा चुका है। जिसकी प्रतिलिपि जारी करते हुए गौर ने कहा कि यदि सरकार उड़द मूंग की खरीदी नहीं करती है तो प्रदेश सरकार सभी जिलों के कलेक्टर को मंडी अधिनियम की धारा 36(3) का पालन सुनिश्चित कराने आदेश जारी करे।

[caption id="attachment_834932" align="alignnone" width="789"]publive-image उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला नर्मदापुरम ने 28 मार्च 2023 को सचिव कृषि उपज मंडी समिति को जारी किया गया पत्र।[/caption]

सोसल मीडिया से गांव-गांव पहुंचा आंदोलन

सोशल मीडिया पर जारी रील, पोस्टर आदि के माध्यम से उड़द-मूंग खरीदी का आंदोलन गांव-गांव पहुंच गया है। कृषि और किसान क्षेत्र के बड़े बड़े ब्लॉगर, इन्फ्लूएंसर द्वारा बनाई रील, गाने, नारे सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म वॉट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर धमाल मचाए हैं। हजारों किसान उन पर सरकार के प्रति तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त भी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक किसान नेताओं को खरी खोटी सुना रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MP Farmers Protest: धान घोटाले की जांच के लिए भुगतान रोका तो किसानों ने रीवा-शहडोल हाईवे पर कर दिया चक्का जाम

प्रदेश टोली बैठक में ये रहे शामिल

भारतीय किसान संघ की प्रदेश टोली बैठक में महाकौशल प्रांत से प्रधानमंत्री एमएसपी समिति के सदस्य प्रमोद चौधरी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मालवा प्रांत से प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, राजेंद्र शर्मा, मध्यभारत प्रांत से क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रांत महामंत्री चंद्रकांत गौर, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा शामिल रहे।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Gwalior News: स्पा सेंटर की आड़ में जिस्म फरोशी, पुलिस की रेड में बिना कपड़ों के मिले युवक और युवती

Gwalior News

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सेक्स रैकेट के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह अवैध गतिविधि सिटी सेंटर स्थित रेड माउंटेन स्पा सेंटर में चल रही थी। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article