mp upchunav result 2020 live update: कांग्रेस कार्यालय में पसरा सन्नाटा, दिग्विजय सिंह है मौजूद, कमलनाथ ने कही ये बात

भोपाल। प्रदेश में लगातार बीजेपी की बढ़त बनी हुई है। बीजेपी बढ़त के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। यहां पर सुबह से कार्यकर्ता चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठे थे,लेकिन अब कार्यकर्ताओं के चेहरे उतरे हुए दिखाई दिए। हालांकि अभी भी दिग्विजय सिंह पीसीसी कार्यालय में मौजूद है और लगातार परिणामों पर नजर बनाए रखे हुए है।
प्रजातंत्र में मतदाताओं का जो भी निर्णय होता है वो स्वीकार करते हैं। जैसे नतीजे आएंगे हम उसे स्वीकार करेंगे: मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के शुरुआती रुझानों पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ #MadhyaPradeshBypolls pic.twitter.com/K2Wg6mBX9F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2020
कमलनाथ को रुझानों से लगा झटका
मध्यप्रदेश में उपचुनाव mp upchunav result 2020 live update के रुझानों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए उम्मीदों को धराशायी कर दिया है क्योंकि भाजपा 21 सीटों पर और कांग्रेस केवल केवल 6 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को उपचुनावों में कम से कम 20 सीटें जीतने की उम्मीद थी, लेकिन रुझान उनके पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं।
कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय छोड़ दिया
उधर, दोपहर 1.30 बजे रुझानों में तस्वीर साफ होने के बाद कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय छोड़ दिया। वहां मीडियाकर्मियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि प्रजातंत्र में मतदाताओं का जो भी निर्णय होता है वो स्वीकार करते हैं। जैसे नतीजे आएंगे हम उसे स्वीकार करेंगे।
अभी तक 5 सीटों पर भाजपा की हुई जीत
प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा 21 सीटों पर आगे चल रही है। अभी तक भाजपा सुवासरा, बदनावर, बमोरी ,सांची और मांधाता में जीत दर्ज कर चुकी है।