MP Upchunav 2021 :उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, ये है उम्मीदवार

MP Upchunav 2021 :उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, ये है उम्मीदवार

भोपाल। एमपी मेंं उपचुनाव के लिए कांग्रेस MP Upchunav 2021 ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। खंडवा लोकसभा से राजनारायण सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे वहीं जोबट से महेश पटेल को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रैगांव से कल्पना वर्मा को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने खंडवा लोकसभा सीट के लिए राजनारायण सिंह को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। राजनारायण सिंह मांधाता से विधायक रहे हैं। उन्‍हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। वहीं अभी भाजपा ने अपने उम्‍मीदवार घो‍ष‍ित नहीं किए हैं।

MP Upchunav 2021

पक्ष-विपक्ष ने शुरु कर दी
मध्य प्रदेश में khandwa lok sabha by election 2021 एक बार फिर चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई। यहां पर होने वाले तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीटों khandwa lok sabha by election 2021 news पर उपचुनाव की तैयारियां पक्ष-विपक्ष ने शुरु कर दी है।

2 नवंबर को मतगणना
खंडवा लोकसभा (Lok Sabha) समेत 3 विधानसभा (Assembly) की सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को वोटिंग (Voting) होगी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी. 13 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद 30 को मतदान होगा. इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना (Counting) होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article