MP Upchunav 2021: प्रदेश में शुरू हुई उपचुनाव के नामों की घोषणा, कांग्रेस ने इस प्रत्याशी पर जताया भरोसा

MP Upchunav 2021: प्रदेश में शुरू हुई उपचुनाव के नामों की घोषणा, कांग्रेस ने इस प्रत्याशी पर जताया भरोसा

भोपाल। मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों (MP Upchunav) की तारीखों के ऐलान का हो चुका है। इसके लिए खंडवा लोकसभा (Lok Sabha) समेत 3 विधानसभा (Assembly) की सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को वोटिंग (Voting) होगी। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। 13 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद 30 को मतदान होगा, इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना (Counting) होगी। अब तारीखों की घोषणा के बाद पार्टियों ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। कांग्रेस (Congress Candidate for MP Upchunav) ने पृथ्वीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस ने पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी ने पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर पर भरोसा जताया है। सोनिया गांधी ने भी नितेंद्र के नाम पर सहमति दे दी है। बता दें कि नितेंद्र सिंह के पिता बृजेंद्र सिंह 5 बार इसी क्षेत्र से विधायक रहे चुके हैं। बृजेंद्र सिंह (Brajendra Singh) का कोरोना महामारी के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद से यहां की सीट खाली पड़ी थी। अब उपचुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस ने नितेंद्र सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है।

पहले से ही कर रहे प्रचार…
बता दें कि बीते दिनों से चुनावों की चर्चा के बाद से नितेंद्र सिंह (Nitendra Singh)पहले ही चुनाव में जुट गए थे। लगातार पिछले दिनों से वह क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। नितेन्द्र सिंह की शुरुआती शिक्षा ग्वालियर से हुई है। इसके बाद उनकी स्कूली पढ़ाई प्रदेश की राजधानी भोपाल के केंद्रीय विद्यालय भोपाल से पीरी हुई। नितेंद्र सिंह ने हायर सेकेंडरी के बाद पूसा इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। साथ ही ओरछा में एक होटल अमर महल भी है। 2015 में नगर परिषद ओरछा चुनाव में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी।

इन चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली थी। इसके साथ ही साल 2018 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भी नितेन्द्र सिंह ने अपने पिता बृजेंद्र सिंह राठौर के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था। इन चुनावों में बृजेंद्र सिंह (Prathavi Pur Vidhasabha Seat) को जीत मिली थी। इसके बाद कोरोना महामारी के दौरान उनका निधन हो गया था। वहीं इस सीट पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम की अभी घोषणा नहीं की है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password