MP: उज्जैन निवासी नौसेना के जवान का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन, सीएम शिवराज ने व्यक्त किया शोक

MP: उज्जैन निवासी नौसेना के जवान का ड्यूटी के दौरान निधन, सीएम शिवराज ने व्यक्त किया शोक MP Ujjain resident naval officer dies of heart attack while on duty CM Shivraj Singh Chouhan expressed grief

MP: उज्जैन निवासी नौसेना के जवान का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन, सीएम शिवराज ने व्यक्त किया शोक

Image Source: Twitter@Shivraj Singh Chouhan

भोपाल: मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) जिले के रहने वाले भारतीय नौसेना के अधिकारी (Naval Officer) का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। नौसेना के जवान भास्कर पांड्ये की विशाखापटनम में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने प्रदेश के इस जवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'भारतीय नौसेना के जवान, उज्जैन के वीर सपूत भास्कर पांडे के हार्ट अटैक से निधन के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। 2012 से अंडमान निकोबार, मुंबई, पांडिचेरी और विशाखापट्टनम जैसे स्थानों पर पदस्थ रहते हुए उन्होंने देश की सेवा की। वीर के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।'

सीएम ने कहा, 'वीर सपूत भास्कर पांडे का परिवार अब हमारा और सम्पूर्ण मध्यप्रदेश का परिवार है। दु:ख की इस घड़ी में हम सब साथ खड़े हैं। ईश्वर प्रदेश के हमारे रत्न को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दे।'

जानकारी के मुताबिक, जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को महू स्थित सेना मुख्यालय पर लाया गया। यहां से शुक्रवार को उज्जैन स्थित राजेंद्र नगर में उनके निवास पर लाया गया। विशाखापटनम और महू में सेना द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

भास्कर पांडे नौसेना में एविएशन स्ट्रक्चरल मैकेनिक- सेफ्टी इक्यूपमेंट के पद पर थे। 2012 में भास्कर का नौसेना में चयनित हुए थे। ओडिशा के चिल्का में ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग पोर्ट ब्लेयर में हुई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article