MP Ujjain News: उज्जैन घटना में संदिग्ध हिरासत में, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा, सुनें

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हुई इस घटना ने सभी को शर्मशार कर दिया है। 12 साल की मासूम के साथ निंदनीय कृत्य किया गया है

MP Ujjain News: उज्जैन घटना में संदिग्ध हिरासत में,  BJP प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा, सुनें

उज्जैन। MP Ujjain News: उज्जैन में हुई मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को लेकर बीडी शर्मा ने कहा है कि ये घटना दुर्घटना से ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोगों को फांसी के फंदे तक पहुंचना चाहिए। ऐसे लोगों को बख्सा नहीं जाएगा। इन लोगों को मध्यप्रदेश की धरती पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

संदिग्धों को लिया हिरासत में, सख्ती से पूछताछ जारी

उज्जैन में हुई इस घटना को लेकर पुलिस ने कुछ संदिगधों को हिरासत में लिया है। जिनसे अब सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उज्जैन में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को उठाया है। ​जिससे सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा जहा-जहां बच्ची घूमी है, उन इलाकों में भी पुलिस द्वारा रहवासियों से बच्ची के बारे में पूछताछ की जा रही है।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हुई इस घटना ने सभी को शर्मशार कर दिया है। जहां एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामाल सामने आया है। इतना ही नहीं बच्ची खून से लथपथ करीब ढाई घंटे तक कॉलोनी में घूमती रही। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है।

क्या कहना है पुलिस अधिकारी का

सचिन शर्मा एसपी उज्जैन द्वारा इस मामले में जानकारी देते हुए बताया गया है कि बच्ची बोल नहीं पाती है। उसकी उम्र बताना मुश्किल है। टेक्निकल टीम ने घटना का मुआवना किया है। मेडिकल इविडेंस के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच के लिए एसआईटी बनाई है। घटना की जांच मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है। बच्ची ब्लाइंड हैं। वह घटना की जानकारी नहीं दे पा रही है।

बच्ची के अभिभावक के बारे में बताया जा पाना मुश्किल है। वह कहां की है कि कितनी उम्र इस बात की कोई जानकारी नहीं है। बच्ची की सर्जरी करके उसके उसकी रिकवरी हुई है। पुलिस के जवानों और वो​लेंटियर्स ने ब्लड डोनेट किया है। जिसे बच्ची को दिया गया है।

पुलिस ने की अपील

मामला दो दिन पुराना घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं पुलिस के बताए अनुसार बच्ची को इंदौर रैफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आई है।

मामला महाकाल थाना थेत्र का बताया जा रहा है। ये विक्षिप्त बच्ची बताई जा रही है। जो बोलने में असमर्थ है। घटना को अंजाम देने के बाद उसे अपंग आश्रम के पास फेक गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद उसे उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन गंभीर हालत होने के बाद उसे इंदौर अस्पताल रैफर किया गया है। इसके अलावा इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी कर दिया गया है।

mp news, mp ujjain news, mp breaking news, ujjain mahakal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article