MP Travel and Tourism: इस ठंड में बनायें मध्य प्रदेश घूमने का प्लान, सस्ते में कर सकेंगे कई खूबसूरत जगहों की सैर

MP Travel and Tourism: भारत में घूमने-फिरने के ठिकानों को कोई कमी नहीं। हर एक राज्य अपनी एक खूबी समेटे हुए है।

MP Travel and Tourism: इस ठंड में बनायें मध्य प्रदेश घूमने का प्लान, सस्ते में कर सकेंगे कई खूबसूरत जगहों की सैर

MP Travel and Tourism: भारत में घूमने-फिरने के ठिकानों को कोई कमी नहीं। हर एक राज्य अपनी एक खूबी समेटे हुए है। सीजन के हिसाब से आप इन जगहों को घूमने का प्लान कर सकते हैं। ऐसी ही एक खूबसूरत जगह है मध्य प्रदेश। जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, संस्कृति, कला और इतिहास के लिए जानी जाती है।

भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश आकर आप एक साथ कई सारे एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अगर आप भी यहां घूमने का काफी टाइम से प्लान कर रहे हैं, तो सर्दियां हैं इस जगह को एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट।

ग्वालियर

THE 30 BEST Places to Visit in Gwalior (UPDATED 2023) - Tripadvisor

ग्वालियर का किला दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा आपको यहां कई धार्मिक स्थल भी देखने को मिलेंगे।

ग्वालियर में सूर्य मंदिर, जय विलास महल, मान सिंह पैलेस, सास बहू मंदिर मुख्य पर्यटन स्थल है। आप यहां प्राकृतिक नजारों का भी आनंद ले सकते हैं। अगर आप मध्यप्रदेश घूमने जाएं, तो इस शहर का जरूर रुख करें।

उज्जैन

THE 30 BEST Places to Visit in Ujjain (UPDATED 2023) - Tripadvisor

उज्जैन मध्य प्रदेश का प्रमुख शहर है। यह शहर धार्मिक स्थल के लिए विश्व में लोकप्रिय है। यहां महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है। महाकालेश्वर मंदिर सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में एक है।

इस मंदिर में भस्म से महाकाल का श्रृंगार किया जाता है और रोजाना 4 बजे भोर में आरती होती है। इस आरती में शामिल होने के लिए पहले से बुकिंग की जाती है।

पचमढ़ी

Top 13 Pachmarhi places to visit

पचमढ़ी मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों का मन मोह लेता है।

इस जगह को 'सतपुड़ा की रानी' के नाम से भी जाना जाता है। यह मध्यप्रदेश का सबसे उंचा पर्यटन स्थल है। गर्मियों के मौसम में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

भोपाल

10 Best Restaurants In Bhopal For A Quick Yet Wholesome Bite

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी होने के साथ -साथ झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है।

भोपाल में घूमने के लिए वन विहार नेशनल पार्क, लेक व्यू  और हनुमान टेकरी, भोजपुर जैसी जगह है जो यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।  यही नहीं भोपाल संस्कृति, विरासत से जुड़ा एक बड़ा शहर है।

खजुराहो

Famous Hindu Temples Of Khajuraho| खजुराहो में स्थित हिन्दू मंदिर| Khajuraho  Me Maujud Hindu Mandir | religious hindu temples in khajuraho | HerZindagi

अगर आपको इतिहास से प्रेम है और ऐसे ही किसी जगह पर आप जाने की सोच रहे हैं तो मध्य प्रदेश का खजुराहो आपके लिए सही जगह होगी।  पर्यटकों को खजुराहो मंदिर जरूर जाना चाहिए।  यह मंदिर प्राचीन और अद्भुत कला शैली के मंदिरों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।

जिसे आज हम खजुराहो के नाम से जानते है जो मध्ययुगीन काल में भारतीय वास्तुकला और संस्कृति से जुड़ी एक खास मिसाल पेश करता है।  खजुराहो जाने के लिए आप हवाई, रेलवे और सड़क मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 

Ujjain: इस गांव में गोवर्धन पूजापर होता है ‘मौत का खेल’, गायों के पैर से खुद को कुचलवाते हैं लोग

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलने के योग हैं, जटिल कार्य सफल होंगे, जानें अपना राशिफल

Govardhan Puja 2023: आखिर वीरेंद्र ठाकुर ने सीएम भूपेश को क्यों मारे सोंटे!

Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद फिर जहरीली हुई हवा, दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, इन इलाकों में AQI 900 के पार

Mathura News: पटाखा बाजार की सात से अधिक दुकानों में लगी आग, कई लोग जख्मी

MP Travel and Tourism, Travel and Tourism, ग्वालियर, उज्जैन, पचमढ़ी, मध्य प्रदेश, सर्दियां, भोपल , खजुराहो

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article