MP Today News : मध्यप्रदेश में आज दिनभर की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए-

MP Today News : मध्यप्रदेश में आज दिनभर की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए-

बंसल न्यूज। मध्यप्रदेश में गुरुवार 20 अक्टूबर की बड़ी खबरें यहां पढ़िए। शरूआत करते हैं मध्यप्रदेश के रीवा से जहां एक मास्टर साहब नशे की हालत में स्कूल पहुंचे-

जरूर पढ़ें- government employees salary : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले आएगी सैलरी, आदेश जारी

शराब के नशे में शिक्षक

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के चचाई हाई स्कूल में एक मास्टर साहब नशे की हालत में पहुंचे। स्कूल में नशे में होने का उनका वीडियो बी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आरोप हैं कि यह मास्टर इसी तरह प्रति दिन शराब के नशे में रहते हैं। मास्टर की शिकायत लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस शराबी मास्टर को होश में लाई।

जरूर पढ़ें-MP Morena blast : मुरैना ब्लास्ट; 3 की मौत, मकान के मलबे से निकली 9 साल की जिंदगी, यहां देखें वीडियो

21 कांग्रेस की बैठक

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल 21 अक्टूबर को भोपाल आकर बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर चर्चा होगी। यह बैठक PCC चीफ कमलनाथ के निवास पर होगी। बैठक में दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे।

जरूर पढ़ें-Shivraj Singh Chauhan : दिल्ली में देश के प्रमुख उद्यमियों से सीएम ने की चार्चा, कहा- इन्वेस्ट फ्रेंडली प्रदेश है एमपी

वीडी शर्मा का दावा

भोपाल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जनजाति क्षेत्र के चुनाव में बीजेपी के कब्जे का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 46 में से 31 स्थानों पर जीत का दावा किया है। वहीं राहुल गांधी के उज्जैन आने पर भी वीडी शर्मा ने कहा कि वो आएंगे तो लोग पूछेंगे पुराने वादों का क्या हुआ। मोदी जी आए तो उन्हें भी लगता है कि उज्जैन आ जाएं।

जरूर पढ़ें-Home Minister PC : लिव-इन रिलेशनशिप पर बड़ा फैसला, गृह मंत्री ने PC में दी जानकारी

पुलिस हुई एक्टिव

भोपाल। त्योहारों को लेकर पुलिस एक्टिव हो गई है। राजधानी भोपाल में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में पुलिस लगी हुई है। 21 से 24 तारीख तक व्यवस्था जमाई जाएगी। जगह-जगह बैरीकेट्स लगाकर डायवर्जन रूट बनाए गए हैं। नियम का पालन नहीं करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

जरूर पढ़ें- CG Breaking News: 5 साल की बच्ची के सामने वकील ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

188 कॉन्स्टेबल्स को मिला प्रमोशन

भोपाल। 188 कॉन्स्टेबल्स को प्रमोशन मिला है। भोपाल के कॉन्स्टेबल को यह सौगात दीपावली से पहले मिली है। भोपाल के अलग-अलग थानों में पदस्थ 188 कॉन्स्टेबल्स को प्रमोशन दिया गया है। नगरीय पुलिस हेडक्वार्टर ने इसकी एक लिस्ट जारी की है। 2010 तक के कॉन्स्टेबलों को हेड कॉन्स्टेबल बनाया गया है।

जरूर पढ़ें-Rabi Crops MSP 2023-24: दिवाली से पहले केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा ! 6 रबी फसलों की MSP बढ़ाई, मसूर के लिए 500 रुपए बढ़े

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article