MP Tirth Yatra Yojana : कामाख्या, रामेश्वरम, अयोध्या, तिरुपति-पुरी जाएंगे एमपी के 5 हजार बुजुर्ग, इंदौर-जबलपुर के यात्री भी होंगे शामिल

MP Tirth Yatra Yojana : कामाख्या, रामेश्वरम, अयोध्या, तिरुपति-पुरी जाएंगे एमपी के 5 हजार बुजुर्ग, इंदौर-जबलपुर के यात्री भी होंगे शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश बुजुर्गों MP Tirth Yatra Yojana :के लिए अच्छी खबर है। mp news जी हां प्रदेश से शुरू mp hindi news होने वाली तीर्थयात्रा के लिए 17 जिलों से करीब 5 हजार बुजुर्ग रवाना होंगे। जिन्हें कामाख्या, रामेश्वरम, अयोध्या, तिरुपति और पुरी के दर्शन कराए जाएंगे। आपको बता दें 6 दिन की धार्मिक यात्रा में इंदौर-जबलपुर और उज्जैन के यात्री भी शामिल होंगे। जिसके बाद यात्रा 11 अक्टूबर को वापस लौटेगी।

रहना खाना फ्री —
आपको बता दें 6 दिनी इस यात्रा के दौरान यात्रियों को भोजन, नाश्ता, चाय और पानी की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा ही कराई जाएगी। यात्रियों के रुकने की व्यवस्था, उन्हें तीर्थ स्थल तक बसों से लाने ले जाने भी आईआरसीटीसी के जिम्मे ही होगी। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी यात्रा के साथ में मौजूद रहेंगे।

यहां के यात्री हो रहे शामिल —
इसमें शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोक नगर से यात्री कामाख्या। मुरैना, ग्वालियर, दतिया से रामेश्वरम। बैतूल, विदिशा, सीहोर से अयोध्या-वाराणाशी। इंदौर, धार, उज्जैन से तिरुपति। बालाघाट, मण्डला, जबलपुर और डिण्डौरी से पुरी तीर्थ दर्शन के लिए यात्री रवाना होंगे। आपको बता दें मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए प्रदेश के 60 वर्ष के पुरुष और 58 वर्ष की महिला या उससे अधिक आयु के नागरिक जो आयक दाता नहीं है। इस योजना में तीर्थ दर्शन करते हैं।

ये सामान ले जाना न भूलें —
यात्रियों को यात्रा के दौरान मौसम के अनुरूप कपड़े, ऊनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री, कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि के साथ ही आधार कार्ड, वोटर कार्ड जैसे अपनी पहचान के जरूरी दस्तावेज अपने पास से रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article