टीकमगढ़ से अब्दुल तारिक की रिपोर्ट
MP Tikamgarh Crime News: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला सहित दो लोगों पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया है।
जिसमें महिला, बेटा और जीजा बुरी तरह झुलस गए हैं।
इसके बाद उन्हें टीकमगढ़ के पास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पूरा मामला छेड़छाड़ का बताया जा रहा है।
8 दिन पहले थाने में की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार महिला बीते कई दिनों से छेड़छाड़ से परेशान थी। इसे लेकर उसमें थाने में भी शिकायत की लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।
8 दिन पहले थाने में की थी शिकायत
जानकारी के अनुसार महिला बीते कई दिनों से छेड़छाड़ से परेशान चल रही थी। इसे लेकर उसमें थाने में भी शिकायत की लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसमें आरोपी का नाम राजेश रैकवार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति का स्वर्गवास पहले ही हो चुका है। इसके बाद वह अपने माता पिता के पास बल्देवगढ़ में जाकर रहने लगी थी। लेकिन आरोपी से परेशान होकर उसमें ये गांव भी छोड़ दिया था।
आज मौका पाकर महिला जब घर पर थी तो आरोपी ने कमरे की खिड़की से महिला पर पेट्रोल फेंक कर आग लगा दी। जिसमें उसका बेटा और जीजा बुरी तरह झुलस गए हैं। पूरा मामला बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामला उजागर होने के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है।