MP Tehsildars Strike Khatam: राहत वाली खबर! तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त, आज से काम पर लौटेंगे 1400 से अधिक तहसीलदार

MP Tehsildars Strike Khatam: राहत वाली खबर! MP में तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त, आज से काम पर लौटेंगे 1400 अधिकारी

MP-Tahsildar-Strike-Khatam

MP-Tahsildar-Strike-Khatam

MP Tehsildars Strike Khatam: एमपी में बीते 5 दिन से चल रही तहसीलदारों की हड़ताल राजस्व मंत्री से चर्चा के बाद समाप्त (MP Tehsildars Strike Khatam) हो गई है।

जिसके बाद अब प्रदेश भर के 1400 से ज्यादा तहसीलदार काम पर लौटेंगे। जिसके बाद अब लोगों के नामांतरण, बंटवारा और नक्शा संबंधी जैसे कई काम जो अटक गए थे वे अब पूरे हो सकेंगे।

राजस्व मंत्री से बातचीत के बाद हड़ताल खत्म

आपको बता दें जबलपुर में एक तहसीलदार के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के कारण प्रदेश भर के करीब 1400 तहसीलदार हड़ताल पर चले गए थे। इसके कारण लोंगों के जमीन संबंधी कई काम अटक गए थे।

लेकिन इस मामले में बीते दिन राजस्व मंत्री की अधिकारियों से चर्चा के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया गया। इस मामले में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दोनों ही पक्षों की चूक बताई है।

यह भी पढ़ें:  MP Bijli Bill News: इन सरकारी कर्मचारियों को बिजली विभाग का बड़ा झटका, बिल न भरने पर कटेगी सैलरी, लिस्ट तैयार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article