शिक्षक भर्ती के उम्मीदवार ध्यान दें: विभाग ने बुलाई खाली पदों की जानकारी, वर्ग 1 की भर्ती में बढ़ेंगे पद!

MP Teacher Recruitment: आचार संहिता हटने के बाद मध्यप्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 प्रक्रिया शुरु हो सकती है।

शिक्षक भर्ती के उम्मीदवार ध्यान दें: विभाग ने बुलाई खाली पदों की जानकारी, वर्ग 1 की भर्ती में बढ़ेंगे पद!

हाइलाइट्स

  • एमपी में होना है वर्ग 1 की शिक्षक भर्ती
  • भर्ती में 8720 में से 3668 बैकलॉग के पद
  • उम्मीदवार कर रहे पदवृद्धि कर भर्ती की मांग

MP Teacher Recruitment: उच्च माध्यमिक यानी वर्ग 1 की शिक्षक भर्ती 2023 से जुड़ा नया और बड़ा अपडेट आया है। भर्ती के लिए विभाग से फाइलें सरकना शुरु हो गई है।

विभाग अब प्रदेशभर से खाली पदों की जानकारी इकट्ठा कर रहा है। इसके लिए कागज दौड़ने लगे हैं। हाल ही में भर्ती को लेकर उम्मीदवारों ने विभागीय मंत्री से भी मुलाकात की थी।

ऐसे में एक बार फिर ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती (MP Teacher Varg 1 Recruitment ) में पद बढ़ सकते हैं?

तेजी से दौड़ने लगे कागज

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती (MP Teacher Recruitment) परीक्षा का रिजल्ट फरवरी के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया था। हालांकि इस पर भर्ती अब तक नहीं हो सकी है।

उच्च-माध्यमिक-शिक्षकों-के-रिक्त-पदों-की-जानकारी

रिजल्ट आने के करीब तीन महीने बाद अब भर्ती करने के लिए कागज तेजी से दौड़ने लगे हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से उनके जिले में वर्ग 1 के शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी बुलाई है।

4 जून के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरु!

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने से पहले विभाग अपने स्तर पर भर्ती की पूरी तैयारी कर रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारियों ने अपने अधिनस्थ स्कूल के प्राचार्यों से वर्ग 1 के खाली पदों की जानकारी बुला ली है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1793578216495493262

जिसे इसी महीने लोक शिक्षक संचालनालय (DPI Bhopal) भेज दिया जाएगा।

4 जून के बाद आचार संहिता हटते ही कभी भी भर्ती कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो सकता है।

RTI में भी नहीं मिल रही थी जानकारी

उच्च माध्यमिक शिक्षक (MP Teacher Bharti Issue) के रिक्त पदों की लेटेस्ट जानकारी नहीं है। कारण है कि 1 दिसंबर 2022 के बाद से विभाग की ओर से कोई नोटिफिकेशन ही जारी नहीं हुआ।

स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) RTI में भी इसकी जानकारी नहीं दे रहा है।

MP-Teacher-Recruitment-DPI

वर्ग 1 में शिक्षकों (MP Teacher Bharti Issue) के रिक्त पदों की संख्या पता करने कई उम्मीदवारों ने विभाग में RTI दायर की।

एक आरटीआई के जवाब में विभाग ने 7 मार्च 2024 को लिखित उत्तर दिया कि उच्च माध्यमिक शिक्षक के सीधी भर्ती से भरे जाने वाले खाली पदों की विषयवार जानकारी संधारित नहीं है।

सिर्फ मेरिट में आने वालों को ही नियुक्ति

वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में 8720 पदों पर भर्ती होना हैं। इनमें से भी 3668 बैकलॉग के पद हैं।

सभी आरक्षण को हटाने के बाद अनारक्षित कैटेगिरी के लिए सिर्फ 102 पद ही बचते हैं। चूंकि वर्ग 1 में शिक्षकों की भर्ती (MP Teacher Bharti Issue) विषयवार होना है।

MP-Warg-1-Teacher-Bharti-Issue-Table

ऐसे में 102 पदों को जब 16 विषयों डिवाइड करते हैं तो 6.3 आता है। इसका अर्थ ये हुआ कि अनारक्षित कैटेगिरी में मेरिट में आने वाले 6 या 7 उम्मीदवार ही शिक्षक बन सकेंगे।

बाकी के उम्मीदवार इस भर्ती से वैसे ही बाहर हो गए हैं। पदवृद्धि की मांग की सबसे बड़ी वजह यही है।

पद बढ़ने की संभावना!

वैसे तो पदवृद्धि का निर्णय सरकार स्तर पर होना है, इसे लेकर अब तक कोई अधिकारिक पुष्टी भी नहीं हुई है।

लेकिन विभागीय सूत्रों की मानें तो पदवृद्धि की संभावनाओं से पूरी तरह से इंकार भी नहीं किया जा सकता।

MP-Teacher-Bharti-03

विभागीय मंत्री से लेकर शीर्ष पदों पर बैठे अधिकारी भी उम्मीदवारों की पीड़ा और पदवृद्धि की आवश्यकता से भलिभांति परिचित हैं।

हालांकि फैसला प्रदेश के खजाने की स्थिति को देखते हुए लिया जाना है, पर उम्मीदवारों को यकीं है कि उनकी जायज मांगों पर सरकार विचार जरुर करेगी।

संबंधित खबर: शिक्षा विभाग का कारनामा: साढ़े 4 साल में भर्ती हुई और हजारों शिक्षक भी रिटायर, फिर भी खाली पदों की संख्या जस की तस

25 हजार से अधिक पद हैं खाली

उम्मीदवारों के पास खाली पदों (MP Teacher Bharti Issue) से संबंधित एक दस्तावेज है। जिसमें दावा किया गया है कि शाला दर्पण पोर्टल से लिया गया है।

इस दस्तावेज के अनुसार 1 मई 2024 की स्थिति में उच्च माध्यमिक शिक्षक के 25155 पद रिक्त है।

MP-Teacher-Bharti-Issue-Vacant-Post

उम्मीदवारों को संदेह है कि वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में 5052 जो फ्रेश पद बताए गए हैं वह 2018 की ही भर्ती के हैं।

यही कारण है कि उम्मीदवार लगातार पदवृद्धि कर भर्ती करने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: SC/ST Act: सार्वजनिक स्थान पर हो टिप्पणी तभी माना जाएगा अपराध, दर्ज होगी FIR! जानें 69 सालों में एक्ट में कब क्या हुआ?

हर चौखट पर उम्मीदवारों ने पहुंचाई मांग

चयनित शिक्षक संघ वर्ग 1 लगातार पदवृद्धि की मांग कर रहा है। सरकार और विपक्ष में शायद ही ऐसी कोई चौखट हो जहां पदवृद्धि की मांग को लेकर शिक्षक वर्ग 1 भर्ती 2023 के उम्मीदवार न पहुंचे हो।

publive-image

शिवराज सिंह चौहान, उदयप्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा समेत अन्य नेताओं से उम्मीदवार भर्ती में पदवृद्धि की मांग कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: अयोध्या रामलला दर्शन का सस्ता टूर पैकेज: भोपाल RKMP से दो ज्योतिर्लिंगों, पुरी के दर्शन के लिए रवाना होगी पर्यटक ट्रेन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article