MP Teacher Recruitment : शिक्षा विभाग में 29 हजार पदों की होगी भर्ती, सीएम ने दी ये जानकारी

MP Teacher Recruitment : शिक्षा विभाग में 29 हजार पदों की होगी भर्ती, सीएम ने दी ये जानकारी

भोपाल। MP Teacher Recruitment  प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजधानी में मंत्रिमंडल Shivraj Cabinet Decision की हुई बैठक में लिए गये अहम निर्णयों की cm shivraj news जानकारी देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में 88,750 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्णता की ओर बढ़ रही है और 15 अगस्त, 2023 तक शासकीय ‌सेवाओें में एक लाख पदों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा भी की गई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक शुरू होने के पहले अपने संबोधन में मंत्रीगण को बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2023 तक एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियाँ मिल जाएंगी। अगस्त माह से अब तक शिक्षा विभाग द्वारा 29 हजार पदों के लिए भर्ती का कार्य प्रारंभ कर दिया है जो आगामी मार्च माह तक पूरा होगा। इसी तरह कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 53 हजार 750 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस तरह 82 हजार 750 पदों की पूर्ति के साथ शेष अन्य रिक्त पदों के विज्ञापन भी निरंतर जारी किए जा रहे हैं। इससे जहाँ युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, वही सरकार के कार्य संचालन और विभागों की गतिविधियों में तेजी आएगी। यह कार्य अभियान के तौर पर किया जा

हुक्का लाउंच प्रतिबंध संशोधन विधेयक पर लगी मुहर —
मंगलवार को हुई इस प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में हुक्का लाउंज पर प्रतिबंध लगाने वाले संशोधन विधेयक को भी मंजूरी दे दी गई है। आपको बता दें इससे पहले ही इस साल 2 अक्टूबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि हुक्का लाउंज जैसी चीज मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं चलेगी और आवश्यकता पड़ी तो बुलडोजर चलाकर इन्हें ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गये अहम फैसलों की जानकारी देते कही।

नए साल में सीएम करेंगे यूथ पालिसी जारी —
अन्य निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ‘‘मध्यप्रदेश में हुक्का लाउंज प्रतिबंधित करने के लिए राज्य में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 का राज्य संशोधन विधेयक-2022 को मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दी है। ''उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 जनवरी 2023 को प्रदेश में ‘यूथ पॉलिसी' जारी करेंगे।

इतना ही नहीं मध्यप्रदेश में 88,750 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्णता की ओर बढ़ रही है और 15 अगस्त, 2023 तक शासकीय ‌सेवाओें में एक लाख पदों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। मंत्री मिश्रा ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में कांग्रेस नेता राजा पटेरिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा भी की गई। कैबिनेट ने नगरीय निकायों में आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिये मध्यप्रदेश नगर पालिक विधि (चतुर्थ संशोधन) विधेयक 2022 को मंजूरी दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article