शिक्षा विभाग का कारनामा: साढ़े 4 साल में भर्ती हुई और हजारों शिक्षक भी रिटायर, फिर भी खाली पदों की संख्या जस की तस

MP Teacher Bharti Issue: शिक्षक के खाली पदों की जानकारी विभाग न RTI में दे रहा है और न ही कोई नोटिफिकेशन जारी हो रहा है।

शिक्षा विभाग का कारनामा:  साढ़े 4 साल में भर्ती हुई और हजारों शिक्षक भी रिटायर, फिर भी खाली पदों की संख्या जस की तस

हाइलाइट्स

  • पदवृद्धि की मांग को लेकर उम्मीदवारों ने की मंत्री से मुलाकात
  • वर्ग 1 शिक्षक के खाली पदों की संख्या को लेकर भ्रम की स्थिति
  • विभाग RTI में भी शिक्षकों के रिक्त पदों की नहीं दे रहा जानकारी

MP Teacher Bharti Issue: मध्यप्रदेश में उच्च माध्यमिक यानी वर्ग 1 शिक्षक भर्ती (Varg 1 Teacher Recruitment) में पदवृद्धि की मांग के बीच नया खुलासा हुआ है।

चार साल में विभाग ने शिक्षक भर्ती की। इन चार सालों में प्रमोशन और रिटायरमेंट से शिक्षकों के कई पद खाली भी हुए।

लेकिन शिक्षा विभाग का कारनामा ऐसा रहा कि इन चार सालों में शिक्षकों के खाली पदों की संख्या जस की तस है। मतलब ये बदली ही नहीं।

न नोटिफिकेशन और न RTI में दे रहे जानकारी

उच्च माध्यमिक शिक्षक (MP Teacher Bharti Issue) के रिक्त पदों की लेटेस्ट जानकारी नहीं है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1792483994870624390

कारण है कि 1 दिसंबर 2022 के बाद से विभाग की ओर से कोई नोटिफिकेशन ही जारी नहीं हुआ।

स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) RTI में भी इसकी जानकारी नहीं दे रहा है।

विभाग को ही नहीं पता कितने खाली पद!

वर्ग 1 में शिक्षकों (MP Teacher Bharti Issue) के रिक्त पदों की संख्या पता करने कई उम्मीदवारों ने विभाग में RTI दायर की।

MP-Teacher-Bharti-Issue-RTI

एक आरटीआई के जवाब में विभाग ने 7 मार्च 2024 को लिखित उत्तर दिया कि उच्च माध्यमिक शिक्षक के सीधी भर्ती से भरे जाने वाले खाली पदों की विषयवार जानकारी संधारित नहीं है।

साढ़े 4 साल में नहीं बदली खाली पदों की संख्या

बंसल न्यूज डिजिटल के पास स्कूल शिक्षा विभाग के दो नोटिफिकेशन हैं।

पहला नोटिफिकेशन 30 जुलाई 2018 को जारी हुआ जिसमें वर्ग 1 में (MP Teacher Bharti Issue) खाली पदों की संख्या 30789 दर्शायी गई।

MP-Teacher-Bharti-Issue-Notification

करीब साढ़े 4 साल बाद 1 दिसंबर 2022 को दूसरा नोटिफिकेशन जारी होता है, उसमें भी खाली पदों की संख्या 30789 ही दर्शायी गई।

जबकि इस बीच में करीब 12 से 13 हजार पदों पर विभाग ने भर्ती की और इसी समय हजारों पदोन्नत और रिटायर भी हुए।

ताज्जूब की बात यह रही तब भी साढ़े चार साल में पदों की संख्या नहीं बदली।

संबंधित खबर: शिक्षक भर्ती 2023 विवाद: कमेटी बताएगी आइसिस देवी का नदी से संबंध, उसके बाद इस वर्ग में बन सकेंगे शिक्षक

स्कूल शिक्षा मंत्री ने मिले उम्मीदवार

हाल ही में उम्मीदवारों ने पदवृद्धि कर जल्द भर्ती (MP Teacher Bharti Issue) की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह से मुलाकात की।

MP-Teacher-Bharti-Issue-Minister-Rao-udaypratap

उन्होंने भर्ती में विभाग द्वारा की जा रही लापरवाही से मंत्री को अवगत कराया।

मंत्री राव उदयप्रताप सिंह (School Education Minister Rao Udaypratap Singh) ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व: 12th फेल से प्रेरणा, मां की कहानियां और संघर्ष पर क्या बोलीं मनु भाकर

उम्मीदवार पदवृद्धि की इसलिए कर रहे मांग

उम्मीदवारों के पास खाली पदों (MP Teacher Bharti Issue) से संबंधित एक दस्तावेज है। जिसमें दावा किया गया है कि शाला दर्पण पोर्टल से लिया गया है।

इस दस्तावेज के अनुसार 1 मई 2024 की स्थिति में उच्च माध्यमिक शिक्षक के 25155 पद रिक्त है।

MP-Teacher-Bharti-Issue-Vacant-Post

उम्मीदवारों को संदेह है कि वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में 5052 जो फ्रेश पद बताए गए हैं वह 2018 की ही भर्ती के हैं।

यही कारण है कि उम्मीदवार लगातार पदवृद्धि कर भर्ती करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article