MP Teacher Salary Hike: शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रदेश के 1 लाख 50 हजार शिक्षकों को मिलेगा चौथा वेतनमान का लाभ

MP Teacher Salary Hike: बड़ी खुशखबरी, प्रदेश के 1 लाख 50 हजार शिक्षकों को मिलेगा चौथा वेतनमान का लाभ, CM ने किया ऐलान MP Teacher Fourth Pay Scale Salary Hike 2025 Sarkari Shikshak Update cm-mohan-yadav -hindi-news-pds

MP-Teachers-Fourth-Scale-Pay-Salary-Hike

MP-Teachers-Fourth-Scale-Pay-Salary-Hike

MP Teacher Fourth Pay Scale Salary Hike : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीचर्स डे पर शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

बड़ा तोहफा देते हुए उन्होंने शिक्षकों को चौथा वेतनमान देने की घोषणा की है। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने भोपाल में शुक्रवार 5 सितंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में यह ऐलान किया है।

इससे प्रदेश के 1 लाख 50 हजार शिक्षकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट (MP Cabinet) में प्रस्ताव लाकर 24-26 के लिए वेतनमान लागू किया जाएगा। इससे सरकार पर 117 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1963873175902498965

कैबिनेट में लाएंगे प्रस्ताव

सीएम यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के सरकारी शिक्षक देश में मौजूद हर बोर्ड (सीबीएसई और आईसीएससी) को सीधी टक्कर दे रहे हैं। उनकी मेहनत से ही हमारे सरकारी स्कूलों के बच्चे देश में आयोजित होने वाली कठिन परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों के लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर चौथा समयमान वेतनमान लागू किया जाएगा।

शिक्षक दिवस पर इनका हुआ सम्मान

 प्राथमिक एवं माध्यमिक श्रेणी के शिक्षक (8)

क्रमांकनामविद्यालय / स्थान
1जितेन्द्र शर्माशासकीय प्राथमिक शाला, बिसोनिया (गुना)
2दिलीप जायसवालशासकीय उ.मा.वि. क्रमांक-2, शाजापुर
3दिलीप कटरेईपीईएस स्कूल, भाटीवाड़ा (सिवनी)
4श्रीकांत कुर्मीशासकीय प्राथमिक स्कूल, बसिया (दमोह)
5श्रद्धा गुप्ताशासकीय उ.मा.वि., रुस्तमपुर (खंडवा)
6मोहन सिंह गौंडशासकीय माध्यमिक स्कूल, दमोह
7अपूर्व शर्माशासकीय माध्यमिक शाला, चंदेसरा (उज्जैन)
8धनराज वाणीशासकीय माध्यमिक शाला, अलीराजपुर

 उच्चतर माध्यमिक श्रेणी के शिक्षक (6)

क्रमांकनामविद्यालय / स्थान
1राधा शर्माशासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि., बाग (धार)
2डॉ. नरेन्द्र कुमार उरमलियाशासकीय उ.मा.वि., मेडिकल कॉलेज (जबलपुर)
3महेन्द्र कुमार लोधीशासकीय उ.मा. संभागीय ज्ञानोदय स्कूल (सागर)
4विनीता ओझाशासकीय उ.मा.वि., जावरा (रतलाम)
5डॉ. सरिता शर्माशासकीय हाई स्कूल (राजगढ़)
6सौरभ कुमार शर्माशासकीय विद्यालय, बालाघाट

क्या होता है चतुर्थ श्रेणी वेतनमान

आपको बता दें चतुर्थ श्रेणी वेतनमान से मतलब सरकार या किसी संगठन में सबसे निचले स्तर के कर्मचारियों की वेतन संरचना से होता है। जिसमें माली, दफ्तरी और सफाई कर्मचारी जैसे पद शामिल होते हैं। इन पदों पर शुरुआती वेतन कम होता है, जिसे वेतनमान (pay scale) के तहत निर्धारित किया जाता है और फिर विभिन्न भत्तों (जैसे डीए, एचआरए) और कटौतियों के बाद अंततः खाते में आने वाली राशि (इन-हैंड सैलरी) तय होती है। आपको बता दें यह एक वेतन स्तर होता है, जो वेतन मैट्रिक्स के साथ जुड़ा होता है और जिसमें वेतनमान की सीमाएं दी जाती हैं।

कब-कौन का वेतनमान मिलता है

🔹 वेतनमान कब मिलता है

  • यह आपकी पोस्ट (पद) के हिसाब से तय होता है।
  • हर पद का एक निश्चित वेतनमान तय होता है।
  • उदाहरण: किसी शिक्षक का वेतनमान ₹5200–20200 + ₹2800 ग्रेड पे हो सकता है।

🔹 समयमान वेतनमान कब मिलता है

  • अगर कोई कर्मचारी बिना पदोन्नति पाए लगातार काम करता है और उसकी सेवा अवधि 12, 24, 30 या 35 साल पूरी हो जाती है, तो उसे अपने आप अगला वेतनमान मिल जाता है।
  • यानी, प्रमोशन न होने पर भी समय के आधार पर वेतन बढ़ जाता है।

🔹 क्रमोन्नति वेतनमान कब मिलता है

  • जब लंबे समय तक नौकरी करने के बाद भी कर्मचारी को प्रमोशन नहीं मिलता, तो सरकार उसकी सेवा को देखते हुए वेतनमान में बढ़ोतरी कर देती है।
  • इसमें पद वही रहता है, लेकिन वेतन बढ़ जाता है। यह भी 12, 24, 30 और 35 साल पूरे करने पर लागू होता है।

यह भी पढ़ें: Indore Airport: इंदौर एयरपोर्ट पर Air India फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बताई वजह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article