महाआंदोलन की शुरुआत: प्रदेशभर के मठ मंदिरों में पहुंच रहे वेटिंग शिक्षक, दो दिन पदवृद्धि के लिए करेंगे प्रार्थना

Madhya Pradesh Varg 1 Teacher Bharti 2023 Promotion Protest Update; मध्य प्रदेश में उच्च माध्यमिक यानी वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में पदवृद्धि की मांग को लेकर महाआंदोलन शुरु हो गया है। पूजा अर्चना के लिए वेटिंग शिक्षक प्रदेशभर के मठ मंदिरों में पहुंचने लगे हैं।

MP-Waiting-Shikshak-Protest

MP Waiting Shikshak Protest: उच्च माध्यमिक (वर्ग 1) शिक्षक भर्ती 2023 में पदवृद्धि की मांग को लेकर 1 दिसंबर से महाआंदोलन की शुरुआत हो गई है। वेटिंग शिक्षक भर्ती में 20 हजार पदों को बढ़ाने की मांग कर रहे है।

इस बार वेटिंग शिक्षकों का ये आंदोलन काफी लंबा चलने वाला है। अपने आंदोलन के शुरुआती दो दिनों में वेटिंग शिक्षक प्रदेशभर के मठ मंदिरों में पहुंच रहे हैं। सबसे पहले वे अपनी मांगों को लेकर ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

इस दौरान वेटिंग शिक्षक उज्जैन में बाबा महाकाल, ओमकारेश्वर, सलकनपुर, मैहर में मां शारदा देवी, दतिया में पीतांबरा पीठ और मां धूंमावती माई, नलखेड़ा में मां बगलामुखी, इंदौर में खजराना गणेश मंदिर, खंडवा में धुनी वाले बाबा सहित सभी मंदिरों में पहुंचेंगे।

एक बड़े आंदोलन की नौबत क्यों आई?

पदवृद्धि को लेकर वेटिंग शिक्षक लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। भोपाल में भी कई बार आंदोलन हो चुके हैं, लेकिन भर्ती में पदों को बढ़ाने को लेकर सरकार का कोई रूख अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1863097340443140134

विभाग की ओर से ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस भर्ती को जल्द ही कम्प्लीट किया जा सकता है, ताकि नई भर्ती निकाली जा सके। यही कारण है कि वेटिंग शिक्षक अब इसे अपनी अंतिम लड़ाई के तौर पर देख रहे हैं।

16 दिसंबर से मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरु हो रहा है, ऐसे में एक बड़े आंदोलन के जरिए वेटिंग शिक्षक अपनी मांग सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

नेता प्रतिपक्ष सोशल मीडिया पर उठा चुके हैं मुद्दा

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक युवती को वीडियो पोस्टर किया था। जिसमें युवती रोते हुए पदवृद्धि नहीं होने से सरकार को केस त्यागने की चेतावनी दे रही है।

उमंग सिंघार ने पोस्ट किया कि “उच्चतर माध्यमिक (वर्ग 1) शिक्षक भर्ती 2023 में 8 हजार पदों पर भर्ती हो रही है। इसमें आधे से ज्यादा बैकलॉग के पद हैं। प्रदेश में अकेले उच्च माध्यमिक (वर्ग 1) शिक्षकों के 35 हजार से अधिक पद खाली पड़े।

भर्ती में पदों को बढ़ाने के लिए वेटिंग टीचर भोपाल में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। महिला उम्मीदवार तो मुंडन कराने की तैयारी कर रही। वैसे उनकी चेतावनी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे। सीएम और शिक्षा मंत्री को इस बात की जानकारी है या नहीं!

शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 12th फेल स्टूडेंट्स की संख्या

विषयकुल स्टूडेंटपास हुए स्टूडेंट फेल स्टूडेंट की संख्या
अंग्रेजी5.72 लाख4.20 लाख1.52 लाख
भौतिक शास्त्र2.83 लाख2.23 लाख60 हजार
इकोनामिक्स2.09 लाख1.56 लाख53 हजार
हिंदी6.14 लाख5.66 लाख47 हजार
गणित90 हजार73 हजार17 हजार
रसायन शास्त्र2.83 लाख2.45 लाख38 हजार
राजनीति शास्त्र1.98 लाख1.63 लाख34 हजार
भूगोल1.22 लाख1.12 लाख10 हजार
जीव विज्ञान1.95 लाख1.67 लाख27 हजार

मध्य प्रदेश के ये हैं हालात

1.नाममात्र के फ्रेश पदों के कारण 100 में से 80 -85 अंक लाने वाले कैंडिडेट्स वेटिंग में है।

2.पदों की संख्या इतनी कम है कि विषयवार टॉप 10 में आने पर भी कैंडिडेट वेटिंग में है।

3. शिक्षकों की कमी के कारण वर्ष 2023-24 का 12th का रिजल्ट बिहार से भी खराब रहा।

4.MP का रिजल्ट के मामले में देश में 20वां और शिक्षकों की कमी में तीसरा स्थान है।

5.शैक्षणिक सत्र वर्ष 2024-25 की त्रैमासिक परीक्षा का रिजल्ट 50% से भी कम रहा है।

ये भी पढ़ें: सम्मान की लड़ाई: बुरा चरित्र बताकर महिला अतिथि को हटाया, अब अच्छे चरित्र के साथ वापस नौकरी की मांग पर अड़ी शिक्षिका

21 हजार से अधिक पद खाली

मध्यप्रदेश सरकार के GFMS पोर्टल के अनुसार वर्तमान में उच्च माध्यमिक शिक्षक (वर्ग 1) के कुल स्वीकृत 36837 पदों में से आधे से ज्यादा यानी 21451 पद खाली हैं। बावजूद इसके भर्ती सिर्फ 8720 पदों पर विषयवार हो रही है। भर्ती में 3668 बैकलॉग पद हैं।

यानी फ्रेश पद सिर्फ 5052 ही हैं, जिसमें भर्ती हो रही है। इसमें 25% यानी 1263 पद अतिथियों के लिए रिजर्व है। इस हिसाब से नए लोगों के लिए फ्रेश पद केवल 3789 पद ही हैं।

नाममात्र के फ्रेश पदों के कारण 100 में से 80-85 अंक लाने वाले उम्मीदवार भी वेटिंग में है। बता दें कि भर्ती में स्कूल शिक्षा विभाग के 7591 और ट्राइबल डिपार्टमेंट के 1129 पद शामिल है।

ये भी पढ़ें: वर्ग 1 शिक्षक भर्ती विवाद: नियम में अलाइड सब्जेक्ट्स को मान्यता, DPI ने नकारा; अब दो सप्ताह में हाईकोर्ट को देना है जवाब

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article