राजेश गुप्ता मध्‍य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष: कार्यकारणी ये 15 सदस्य शामिल, टीना यादव महासचिव

MP State Administrative Services Association: राजेश गुप्ता राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के नए अध्यक्ष नई कार्यकारणी घोषित

राजेश गुप्ता मध्‍य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष: कार्यकारणी ये 15 सदस्य शामिल, टीना यादव महासचिव

MP State Administrative Services Association: मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के नए अध्यक्ष राजेश गुप्ता चुने गए हैं। वे सीएम सचिवालय और कई जिलों में काम कर चुके हैं। वर्तमान में वे अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान में संचालक हैं। वहीं टीना यादव को महासचिव और किरण गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी में कई अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया है।

14 फरवरी 1995 से की थी सेवा की शुरुआत

मूल रूप से शहडोल जिले के रहने वाले राजेश गुप्ता ने नायब तहसीलदार के रूप में शासकीय सेवा में प्रवेश किया था। उन्होंने 14 फरवरी 1995 को अपनी सरकारी सेवा की शुरुआत की, जिसके बाद वे तहसीलदार बने। प्रमोशन पाकर वे 29 अक्टूबर 2014 को डिप्टी कलेक्टर बने। इसके बाद 30 दिसंबर 2019 को उन्हें संयुक्त कलेक्टर और 8 मार्च 2024 को अपर कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में उनके ओएसडी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में उनका प्रशासनिक अनुभव राज्य के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यकरणी किसे कौनसा पद मिला
राजेश गुप्ता  अध्यक्ष
टीना यादव महासचिव
किरण गुप्तावरिष्ठ उपाध्यक्ष
आकाश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष
मनोज प्रजापतिउपाध्यक्ष
देवी सरनमुख्य संरक्षक
कविंद्र कियावत और जीपी मालीसंरक्षक
कार्यकारणी के सदस्य

1. पुष्पा पुसाम
2. गोपाल वर्मा
3. शिवलाल शाक्य
4. रविशंकर राय
5. मकसूद अहमद
6. विष्णु यादव
7. राहुल गुप्ता
8. संघमित्रा बौद्ध
9. श्रेयस गोखले
10. पल्लवी वैद्य
11. अनुराग निगवाल
12. प्रकाश जैन
13. मनोज श्रीवास्तव
14. नीता कोरी
15. गुलाब सिंह

10 साल बाद बनी नई कार्यकरणी

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, कोरोना महामारी के चलते चुनाव कई बार टाल दिए गए थे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जीपी माली मनोनीत अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहे। अब लगभग दस वर्षों के अंतराल के बाद संघ के नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया है। इसी दौरान, पिछले महीने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (राजस्व अधिकारी) संघ के चुनाव भी हुए थे, जो तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के संगठन का प्रतिनिधित्व करता है।

यह भी पढ़ें: Bengaluru Test:भारत का खराब प्रदर्शन,इंडिया टीम के 5 खिलाड़ी शून्य पर आउट,धुरंधर हुए बुरी तरह से फेल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article