MP Sports Award: 11 खिलाड़ियों को विक्रम और 11 को एकलव्य पुरस्कार, 3 विश्वामित्र समेत 26 हस्तियां सम्मानित

MP Sports Award 2023 List: मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल अवॉर्ड-2023 से मंगलवार, 5 अगस्त को 11 विक्रम और 11 एकलव्य समेत 26 हस्तियों को भोपाल के रविंद्र भवन में सम्मानित किया गया।

MP Sports Award 2023 List

MP Sports Award 2023 List

हाइलाइट्स

  • 11 विक्रम, 11 एकलव्य समेत 26 खेल हस्तियां सम्मानित
  • उत्तराखंड नेशनल गेम्स के 82 मेडलिस्ट को मिली इनामी राशि
  • सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

MP Sports Award 2023 List: मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल अवॉर्ड-2023 से मंगलवार, 5 अगस्त को 11 विक्रम और 11 एकलव्य समेत 26 हस्तियों को भोपाल के रविंद्र भवन में सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 के 82 मेडलिस्ट को इनामी राशि भी दी। प्रदेश के सबसे बड़े खेल समारोह में खेल मंत्री विश्वास सारंग समेत एमपी ओलंपिक संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

publive-image

इन्हें मिले एकलव्य पुरस्कार (2023)

  • शूटिंग: रितुराज बुंदेला
  • क्याकिंग-कैनोइंग: भूमि बघेल
  • स्क्वैशः कृष्णा मिश्रा
  • फेंसिंग: पूजा दांगी
  • रोइंग: प्रभाकर सिंह राजावत
  • सेलिंग: नेहा ठाकुर
  • तैराकी: प्रखर जोशी
  • एथलेटिक्सः अर्जुन वास्कले
  • कुश्तीः प्रियांशी प्रजापत
  • हॉकी: अंकित पाल

[caption id="attachment_872466" align="alignnone" width="828"]publive-image मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविंद्र भवन में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह में सम्मान किया।[/caption]

ये बने विक्रम अवॉर्डी (2023)

  • पावरलिफ्टिंग: गौरव पचौरी
  • शूटिंग: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर
  • क्याकिंग-कैनोइंग: जाह्नवी श्रीवास्तव
  • तीरंदाजी: रागिनी मार्को
  • कुश्तीः शिवानी पवार
  • बॉक्सिंगः श्रुति यादव
  • जूडोः यामिनी मौर्य
  • खो-खो: सचिन भार्गव
  • हॉकी: नीलू डाडिया
  • सॉफ्टबॉलः प्रवीण कुमार दवे
  • दिव्यांग शूटिंगः रूबिना फ्रांसिस
  • पावर लिफ्टिंग: अपूर्व दुबे

[caption id="attachment_872468" align="alignnone" width="897"]publive-image मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खिलाड़ियों को विक्रम और एकलव्य अवॉर्ड से सम्मानित किया।[/caption]

3 कोच को मिला विश्वामित्र पुरस्कार

  • क्याकिंग-कैनोइंग: पियूष कांती बारोई
  • तीरंदाजी: अशोक कुमार यादव
  • हॉकी: लोकेंद्र शर्मा

इन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

  • जिम्नास्टिकः रतनलाल वर्मा (उज्जैन)

publive-image

 नेशनल गेम्स के मेडलिस्ट को मिली इनामी राशि

28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में नेशनल गेम्स आयोजित हुए थे। जिसमें मध्यप्रदेश ने 34 गोल्ड, 26 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज समेत कुल 82 मेडल जीते थे और चौथा स्थान हासिल किया था। इसमें पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को इनामी राशि के चेक दिए गए। सभी मेडलिस्ट को पुरानी नीति के अनुसार गोल्ड मेडलिस्ट को 4 लाख, सिल्वर को 3.80 लाख और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को 2.40 लाख रुपए के चेक दिए गए। जबक नई घोषणा के अनुसार गोल्ड मेडलिस्ट को 6 लाख, सिल्वर मेडलिस्ट को 4 लाख और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले को 3 लाख रुपए मिलना था। समारोह में बताया गया कि बाकी डिफरेंस की राशि खिलाड़ियों के खाते में बाद में ट्रांसफर की जाएगी।

ये भी पढ़ें: India-England Test Series Drawn: इंग्लैंड को चाहिए थे 35 रन, सिराज-कृष्णा ने 4 विकेट लेकर अंग्रेजों के मुंह से छीनी जीत

खिलाड़ियों को 5 करोड़ से ज्यादा के इनाम

मप्र सरकार ने शिखर अलंकरण समारोह में 5 अगस्त को 5.89 करोड़ रुपए खिलाड़ियों को बांटे गए। इनमें से 46 लाख रुपए अवॉर्डियों को दिए गए। बाकी उत्तराखंड नेशनल गेम्स के मेडलिस्ट को इनामी राशि के रूप में भेंट किए गए।

FAQ

सवाल: विक्रम अवॉर्ड की शुरुआत कब से हुई ?

जवाब: इस पुरस्कार की शुरुआत 1972 में हुई।

सवाल: विक्रम अवॉर्ड कितनी कैटेगरी में दिया जाता है ?

जवाब: 6 व्यक्तिगत, 3 टीम, 1-1 दिव्यांग, पारंपरिक खेल और साहसिक खेल में, यह पुरस्कार दिया जाता है। यह सीनियर खिलाड़ियों को दिया जाता है।

सवाल: विक्रम अवॉर्ड के लिए पात्रता क्या है ?

जवाब: ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स और राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी, इसके लिए पात्र होते हैं। इन्हीं पैरामीटर्स पर चयन कमेटी चयन करती है।

सवाल: विक्रम अवॉर्डी को पुरस्कार में क्या मिलता है ?

जवाब: विक्रम अवार्ड के लिए चयनित खिलाड़ी को 2 लाख रुपक कैश, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह मिलता है।

सवाल: विक्रम अवॉर्ड प्राप्त खिलाड़ी को क्या सरकारी नौकरी भी मिलती है ?

जवाब: हां, विक्रम अवॉर्डी को सरकारी नौकरी देने की नीति है।

सवाल: विक्रम अवॉर्डी को किस श्रेणी की सरकारी नौकरी का प्रावधान है ?

जवाब: इस पुरस्कार को हासिल करने वाले खिलाड़ी को तृतीय श्रेणी लिपिक की नौकरी देने का प्रावधान है। इसके लिए पहले खिलाड़ी को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाता है।

MP Vikram Award Hold: एक विक्रम अवॉर्ड होल्ड, इंदौर हाईकोर्ट का स्टे, स्पेशल एडवेंचर स्पोर्ट्स पुरस्कार को लेकर विवाद

MP Vikram Award Hold

MP Vikram Award Hold: इंदौर हाईकोर्ट के स्टे के बाद शिखर खेल अंलकरण समारोह में एक विक्रम अवॉर्ड (स्पेशल एडवेंचर स्पोर्ट्स) को होल्ड कर दिया गया है। यह अवॉर्ड पर्वतारोही भावना डेहरिया को मिलना था। जिसे एक अन्य पर्वतारोही मुधसूदन पाटीदार ने चुनौती दी थी। मधुसूदन ने 2017 में एवरेस्ट फतह किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article