Mata Tila Dam Boat Accident: UP-MP के बीच बने बांध पर बड़ा हादसा, माता टीला में नाव डूबने से 7 की मौत

Mata Tila Dam Boat Accident: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना स्थित माता टीला डैम में नाव पलटने से तीन महिलाओं और चार बच्चों समेत 7 लोग डूब गए, जबकि 8 श्रद्धालुओं को बचा लिया गया है।

Shivpuri Nav Palti:

रिपोर्ट: रूपेश जैन

हाइलाइट्स

  • नाव पलटने से 3 महिलाएं और 4 बच्चे डैम में डूब गए
  • सभी डैम में बने सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन को जा रहे थे
  • गांव वालों ने 8 श्रद्धालुओं को बचा लिया 

Mata Tila Dam Boat Accident: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सीमा पर बने माताटीला बांध के निकट एक नदी में नाव डूबने से बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में मध्य प्रदेश के 7 लोगों की मौत हुई है। सभी मृतक शिवपुरी जिले के एक गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। नाव अधिक जलभराव के कारण पलट गई।

लापता लोगों को खोजने रेस्क्यू जारी है।

पानी भरने से नाव डूबी

जानकारी के मुताबिक, रजावन गांव के 15 लोग मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे नाव से डैम के बीच बने टापू पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में होली की फाग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नाव के पीछे की तरफ पानी भरने से नाव अचानक असंतुलित हो गई। नाव में सवार सभी लोग डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आठ लोगों को बचा लिया। वहीं, तीन महिलाओं और चार बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चला है। पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि नाव में पानी भर गया था। जिससे वह डूब गई। तीन महिला और चार बच्चों की तलाश में 3 स्टीमर जुटे हुए हैं।

NDRF टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। साथ ही NDRF की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। हालांकि, रात होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। एनडीआरएफ के जवान डैम में लापता महिलाओं और बच्चों में खोजने में लगे हैं।

नाविक ने क्या बताया ?

हादसे में बचे नाविक प्रदीप लोधी के मुताबिक, सबसे पहले नाव पर सवार एक महिला को पिछले हिस्से में पानी भरता हुआ दिखाई दिया। इसके कुछ देर बाद नाव में पानी तेजी से भरने लगा और वह डूब गई।

ये 7 लोग लापता

  • शारदा पति इमरत लोधी (55)
  • कुमकुम पिता अनूप लोधी (15)
  • लीला पति रामनिवास लोधी (40)
  • चाइना पिता लज्जाराम लोधी (14)
  • कान्हा पिता कप्तान लोधी (07)
  • रामदेवी पति भूरा लोधी (35)
  • शिवा पिता भूरा लोधी (08)

इन 8 लोगों को बचाया गया

  • शिवराज पिता हरीराम लोधी (60)
  • सावित्री पति अनूप लोधी (10)
  • जानसन पिता अनूप लोधी (12)
  • गुलाब पिता जगदीश लोधी (40)
  • लीला पति सूरी सिंह लोधी (45)
  • रामदेवी पति प्राण सिंह लोधी (50)
  • उषा पति लाल सिंह लोधी (45)
  • प्रदीप लोधी पिता कृपाल लोधी (18) (नाविक)

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article