MP SHAJAPUR NEWS: पुलिस सार्वजनिक स्थलो पर बढ़ा रही जागरूकता, चलाया जा रहा चेतना अभियान

MP SHAJAPUR NEWS: पुलिस सार्वजनिक स्थलो पर बढ़ा रही जागरूकता, चलाया जा रहा चेतना अभियान

(शाजापुर से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट): शाजापुर जिले में चेतना अभियान के तहत पुलिस सभी को जागरूक कर रही है। प्रदर्शनी में पोस्टर लगाकर साइबर क्राइम से बचने की भी जानकारी दी जा रही है। वहीं सांस्कृतिक गरबा महोत्सव स्थल पर भी पुलिस ने प्रदर्शनी लगाई है।

publive-image

एसपी जगदीश डावर ने बताया कि जिले में लोगों को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने चेतना अभियान शुरू किया था। इस अभियान के तहत पुलिस सभी को जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी के साथ प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है जिसमें पोस्टर लगाकर साइबर क्राइम से बचने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही मानव दुर्व्यापार क्या है, इसके बारे में भी बताया जा रहा है। पुलिस लोगो को नशे के दुष्‍प्रभाव के बारे में भी बताया जा रहा है और अपराधों की रोकथाम को लेकर उन्हें पूरी जानकारी दी जा रही है।

publive-image

जिले में पुलिस ने चेतना अभियान के तहत एसपी जगदीश डावर के निर्देशन में तथा एएसपी टी.एस.बघेल के मार्गदर्शन में महिला सेल के समन्वयक, कोतवाली,लालघाटी, यातायात थानों मे चेतना अभियान के तहत प्रशिक्षण, बैठक नुक्कड नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये है। यातायात पुलिस द्वारा स्थानीय बस स्टैण्ड पर बस चालकों,ऑटो चालकों की बैठक आयोजित की गई।

नगर के स्थानीय मॉ राजराजेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से व थाना कोतवाली के पिछड़े बस्ती इलाकों में पोस्टर के माध्यम से मानव दुर्व्यापार के अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही पिछड़े बस्ती इलाकों में पोस्टर के माध्यम से मानव दुर्व्यापार के अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article