MP Shajapur News : डीएम ने उपहार स्वरूप वृद्धजनों को भेंट की सामग्री

MP Shajapur News : डीएम ने उपहार स्वरूप वृद्धजनों को भेंट की सामग्री

शाजापुर से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट। शाजापुर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाए जाने को लेकर जगह-जगह तैयारियां की जा रही हैं, इसी को लेकर स्थानीय लालघाटी बापू की कुटिया स्थित वृद्धजन सेवा निकेतन में कलेक्टर दिनेश जैन दीपावली त्यौहार पर विभिन्न प्रकार की सामग्रियां व मिठाइयां लेकर पहुंचे और उपस्थित वृद्धजनों को वितरण कर उनसे उनकी कुशलक्षेम पूछकर केन्द्र पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेकर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

publive-image

इस अवसर पर डीएम दिनेश जैन ने कहा इंसान जब वृद्ध हो जाता है और उसका शरीर भी साथ नहीं देने लगता है, तो जो व्यक्ति उनका ख्याल रखता है। उसे सेवा कहा जाता है और सेवा मानवता का धर्म है। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवन में आजकल की संतानें अपने बूढ़े मां-बाप की सेवा या सम्मान का ख्याल नहीं करते है जो कि अनुचित है। मानव सेवा एक प्रकार की ऋण अदायगी व परोपकार से प्रेरित कर्म हैं जो हरेक मानव को पूर्ण निष्ठां के साथ निभाना चाहिए। इस दौरान केन्द्र प्रभारी डॉ. हेमन्त दुबे, सामाजिक न्याय विभाग के नरेन्द्र तिवारी व सहायक जनसंपर्क अधिकारी रामजी, सुनील कुमार उपस्थित थे।

publive-image

जरूर पढ़ें- Home Minister PC : लिव-इन रिलेशनशिप पर बड़ा फैसला, गृह मंत्री ने PC में दी जानकारी

जरूर पढ़ें- MP Morena blast : ब्लास्ट से जमींदोज हुआ भवन, 4 की मौत, कई घायल, और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

जरूर पढ़ें- government employees salary : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले आएगी सैलरी

जरूर पढ़ें- Rabi Crops MSP 2023-24: दिवाली से पहले केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा ! 6 रबी फसलों की MSP बढ़ाई, मसूर के लिए 500 रुपए बढ़े

जरूर पढ़ें- Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम बढ़े, कीमतें 20 अक्टूबर से लागू

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article