मध्य प्रदेश में साइबर ठगों के हौसले बुलंद: सरकार के मंत्रियों के बाद कलेक्टर के नाम पर ठगी की कोशिश, आप भी रहें सतर्क

MP News: एमपी में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार के मंत्री के नाम पर ठगी करने की कोशिश हुई थी

मध्य प्रदेश में साइबर ठगों के हौसले बुलंद: सरकार के मंत्रियों के बाद कलेक्टर के नाम पर ठगी की कोशिश, आप भी रहें सतर्क

MP News: एमपी में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार के मंत्री के नाम पर ठगी करने की कोशिश हुई थी. वहीं अब कलेक्टर के नाम पर ठगी की कोशिश की है. आरोपियों ने शहडोल और उमरिया जिले के कलेक्टर के नाम से व्हाट्सएप आईडी बनाकर ठगी की कोशिश की. इन दोनों जिलों के कलेक्टरों के नाम से फेक नंबर से जिले के अधीनस्थ कर्मचारी और जिले वासियों को फोन करके पैसे की डिमांड की जा रही है. इस मामले में जिला जनसंपर्क अधिकारी ने प्रेस रिलीज जारी कर लोगों को आगाह किया है.

शहडोल जनसंपर्क ने भ्रमित न होने की अपील की

https://twitter.com/dmshahdol/status/1820772988121145353

शहडोल जनसंपर्क की ओर से एक्स पर पोस्ट किया कि कलेक्टर शहडोल तरुण भटनागर के नाम से उक्त फर्जी वाट्सएप नंबर के माध्यम से पैसों की डिमांड की जा रही है. जिले के नागरिकों से अपील है कि यदि उक्त नंबर से कोई मैसेज आता है , तो सतर्क रहें। उनकी बातों में नही आये. अपने बैंक खाता एवं पहचान से संबंधित जानकारी साझा नही करें.

उमरिया कलेक्टर के नाम पर भी ठगी की कोशिश

https://twitter.com/PRO_JSUmaria/status/1820731394995232970

जिला जनसंपर्क अधिकारी ने कहा है कि कलेक्टर के नाम से फर्जी वाट्सएप नंबर के माध्यम से पैसों की डिमांड की जा रही है, जिलेवासियों से अपील है कि अगर उस नंबर से कोई मैसेज आता है तो सतर्क रहें. उनकी बातों में नहीं आए. अपने बैंक खाता और पहचान से संबंधित जानकारी साझा न करें. कलेक्टर ने कहा कि ऐसे किसी भी तरह के भ्रामक कॉल आने पर बिना सोचे समझे कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं करें. जिले में लगातार एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में साइबर अपराध को लेकर के जन जागरूकता के कार्यक्रम भी लगातार चलाए जा रहे हैं.

एसपी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जब भी आपके पास कोई ऐसे फोन आए कि आपका लड़का हमारे कैद में है या आपके लड़के ने कोई अपराध किया है या किसी बड़े अधिकारी के नाम पर पैसे मांगे जाएं तो एक बार आप उक्त अधिकारी से या अपने परिजनों से बात जरूर कर ले. क्योंकि साइबर अपराधी कुछ ही मिनट के बीच में ऐसे अपराध को अंजाम दे देते हैं। जब तक आपको पता चलता है कि आपके साथ में धोखाधड़ी हो गई है, तब तक आपके पसीने की कमाई जा चुकी होती है.

बीते दिनों मंत्रियों के नाम से मांगे जा रहे थे पैसे

बीते दिनों एमपी सरकार के मंत्रियों के नाम पर ठगी की कोशिश की गई थी. तब मंत्री रामनिवास रावत और मंत्री राजेंद्र शुक्ला के नाम पर ठगी की कोशिश की गई थी. तब उनके नाम से फेसबुक आईडी बनाकर कुछ परिचितों से पैसा मांगा गया था.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article