MP School Time Change : मध्यप्रदेश में ठंड के चलते बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी

MP School Time Change : मध्यप्रदेश में ठंड के चलते बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी

MP School Time Change : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। कुछ ही दिनों में मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बीते शुक्रवार को मध्यप्रदेश के कई इलाकों में ठंड का असर देखने को मिला, जिसके चलते उज्जैन में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश में हुई ठंड के दस्तक के कारण उज्जैन कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा बारहवीं तक के सभी स्कूल शामिल हैं। कलेक्टर का ये आदेश 14 नवंबर से 31 जनवरी तक के लिए है। जारी आदेश के तहत अब सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे बीच ही स्कूलों का संचालन किया जा सकेगा।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में पुछले हफ्ते से मध्यम बादलों ने डेरा डाल रखा है। बुंदेलखंड और विंध्य के कुछ इलाकों में रिमझिम बारिश भी देखन को मिली। इसके बाद अब भी तीन दिन तक मध्यप्रदेश में बादल और बारिश की स्थिति बने रहने की संभावना है। हालांकि फिलहाल बादल छाने के कारण प्रदेश का तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आसमान साफ होते मौसम अपने सुरूर में आ जाएगा। वही पश्चिमी मध्य प्रदेश में पोस्ट मानसून सक्रिय है। राजस्थान की ओर से आ रहे चक्रवाती सिस्टम प्रभाव मालवा, निमाड़, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, भोपाल तक है। इसी कारण यहां बारिस की संभावना जताई गई है। हालांकि पूरी उम्मीद है कि 12 नवंबर के बाद रात का तापमान गिरने लगेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article