MP School Re-Open: सितंबर में इस तारीख तक खुल सकते हैं 8वीं तक के स्कूल, मंत्री ने दी जानकारी

MP School Re-Open: सितंबर में इस तारीख तक खुल सकते हैं 8वीं तक के स्कूल, मंत्री ने दी जानकारी mp-school-reopens-schools-up-to-class-8-can-open-till-this-date-the-minister-gave-information

MP School Re-Open: सितंबर में इस तारीख तक खुल सकते हैं 8वीं तक के स्कूल, मंत्री ने दी जानकारी

भोपाल। प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से स्कूल बंद हैं। हालांकि बड़ी कक्षाओं के बच्चों के लिए भले ही स्कूल खोल दिए गए हों लेकिन 1 से लेकर 8वीं तक के बच्चों की अभी भी ऑनलाइन क्लासेस ही चलाई जा रही हैं। वहीं अब प्रदेश में 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खुलने के संकेत मिलने लगे हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है। मंत्री परमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद सितंबर से स्कूल खोले जा सकते हैं। कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल सितंबर के दूसरे सप्ताह तक खोले जा सकते हैं।

मंत्री परमार ने कहा कि इसी तरह से कोरोना के कम होते आंकड़े अगस्त के आखिर तक आते रहे तो सितंबर के दूसरे हफ्ते से कक्षा पहली से आठवीं तक की कक्षाएं चालू की जा सकती हैं। कक्षा पहली से पांचवी तक के छात्र छात्राओं के लिए स्कूल पहुंचने की व्यवस्था अन्य तरीकों से की जाएगी। वहीं कक्षा छठवीं से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल में पहुंचने की व्यवस्था पूरी तरह से अलग रखने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा। छात्रों को केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कक्षाओं में बैठने की अनुमति रहेगी।

डेढ़ साल से बंद हैं छात्रों के स्कूल...
बता दें कि कोरोना महामारी के बाद से प्राइमरी छात्रों के लिए स्कूल बंद हैं। तभी से छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं। अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद एक बार फिर स्कूलों को खोलने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान स्कूल में कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा। हर दिन 50-50 प्रतिशत क्षमता के साथ छात्रों को बुलाया जाएगा। इसके तहत अगर किसी कक्षा में 30 बच्चे हैं तो एक दिन 15 बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही अगले दिन अन्य 15 बच्चों की कक्षाएं लगाई जाएगी। साथ ही छात्रों को स्कूल में आने के लिए अभिभावकों की अनुमति भी लेनी होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article