Advertisment

MP School Re-Open: प्रदेश में सितंबर से खुल सकते हैं 8वीं तक के स्कूल, सरकार कर रही है तैयारी !

MP School Re-Open: प्रदेश में सितंबर से खुल सकते हैं 8वीं तक के स्कूल, सरकार कर रही है तैयारी !MP School Re-Open: Schools up to 8th can open in the state from September, the government is preparing!

author-image
Bansal News
MP School Re-Open: प्रदेश में सितंबर से खुल सकते हैं 8वीं तक के स्कूल, सरकार कर रही है तैयारी !

भोपाल। प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से स्कूल बंद हैं। हालांकि बड़ी कक्षाओं के बच्चों के लिए भले ही स्कूल खोल दिए गए हों लेकिन 1 से लेकर 8वीं तक के बच्चों की अभी भी ऑनलाइन क्लासेस ही चलाई जा रही हैं। वहीं अब प्रदेश में 1 से 8वीं तक के बच्चों के लिए स्कूल खुलने के संकेत मिलने लगे हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले माह से कक्षा छह से आठ तक के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर विचार कर रही है। सरकार ने इससे पहले जुलाई के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में 9 से 12 तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को 50 प्रतिशत उपस्थिति और सप्ताह में तय दिनों की शर्त के साथ फिर से खोल दिया है। परमार ने कहा कि अगले महीने के मध्य से विद्यालयों में कक्षा 6 से 8वीं तक की कक्षाओं को भी खोल दिया जाएगा। इस पर सरकार अभी विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महामारी को देखते हुए लिया जाएगा। स्कूली शिक्षा मंत्री का बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश के निजी स्कूल सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने की मांग कर रहे हैं।

Advertisment

स्कूल खोलने की मांग
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध कम से कम 45000 निजी स्कूलों ने कोविड-19 के सुरक्षा संबंधी उपायों के अनुपालन के साथ सभी कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोलने की मांग को लेकर दो सितंबर से प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। परमार ने कहा कि वह स्कूलों को फिर से खोलने की योजना पर इस महीने के अंत तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंजूरी लेंगे। उन्होंने कहा, माध्यमिक स्कूलों को सप्ताह के तय दिनों में विद्यार्थियों की सीमित संख्या के साथ खोलने की हमारी योजना है। इसके बाद हम प्राथमिक विद्यालयों की कक्षाओं को सुरक्षा उपायों के साथ फिर से शुरु करने के बारे में सोचेंगे।मध्य प्रदेश प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन (एमपीपीएसए) द्वारा सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को तुरंत फिर से खोलने की मांग के बारे में पूछे जाने पर, परमार ने कहा कि सरकार उस तरह से सोच रही है लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को भी ध्यान में रखना है। उन्होंने कहा कि सरकार कक्षा 9 से 11 के विद्यार्थियों के लिए कक्षा के सप्ताह में निर्धारित दिनों की संख्या बढ़ाने के बारे में भी सोच रही है।

डेढ़ साल से बंद हैं छात्रों के स्कूल
बता दें कि कोरोना महामारी के बाद से प्राइमरी छात्रों के लिए स्कूल बंद हैं। तभी से छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं चलाई जा रही हैं। अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद एक बार फिर स्कूलों को खोलने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान स्कूल में कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा। हर दिन 50-50 प्रतिशत क्षमता के साथ छात्रों को बुलाया जाएगा। इसके तहत अगर किसी कक्षा में 30 बच्चे हैं तो एक दिन 15 बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही अगले दिन अन्य 15 बच्चों की कक्षाएं लगाई जाएगी। साथ ही छात्रों को स्कूल में आने के लिए अभिभावकों की अनुमति भी लेनी होगी।

today MP politics today MP Today infected patients Today Hindi MP services school reopening In Madhya Pradesh Samachar in Hindi Pradesh RBI rahenge bank Pradesh Breaking Politics News Number of corona news News Today Hindi News Today Hind News Madhya Pradesh how to check News Madhya News in Hindi MP news in hindi news hindi News Headlines mp MP Samachar in Hindi mp news in hindi mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp news MP Live In Hindi MP Live mp latest news MP khabar in hindi MP Hindi MP Breaking News mp breaking Madhya pradesh School Reopening madhya pradesh news in hindi madhya pradesh news madhya pradesh Madhya Madhya Pradesh Madhya live MP Breaking News live MP Breaking live MP latest news in hindi increased in Hindi today MP politics In Hindi Today in Hindi MP Samachar In Hindi impotant bandk date Hindi railways hindi news in hindi Hindi News Channel hindi news Hindi mp news Hindi MP Breaking News hindi Headlines mp latest news in hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें