MP School Ramcharit Manas : सीएम शिवराज का ऐलान, अब स्कूलों में पढाए जाएंगे गीता और रामचरित मानस के प्रसंग

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के ओल्‍ड कैंपियन मैदान पर विद्या भारती द्वारा आयोजित 'सुघोष दर्शन' कार्यक्रम में ऐलान किया कि मध्यप्रदेश के स्कूलों में गीता, रामचरितमानस और रामायण के प्रसंग पढ़ाए जाएंगे।

MP School Ramcharit Manas :  सीएम शिवराज का ऐलान, अब स्कूलों में पढाए जाएंगे गीता और रामचरित मानस के प्रसंग

MP School Ramcharit Manas : मध्यप्रदेश के स्कूलों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के ओल्‍ड कैंपियन मैदान पर विद्या भारती द्वारा आयोजित 'सुघोष दर्शन' कार्यक्रम में ऐलान किया कि मध्यप्रदेश के स्कूलों में गीता, रामचरितमानस और रामायण के प्रसंग पढ़ाए जाएंगे।

क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

आपको बताते चलें कि, विद्या भारती के सुघोष कार्यक्रम में सीएम ने य​ह घोषणा की है जिसमें कहा कि, भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो चुके हैं मगर आज देश पश्चिमी सभ्यता की बेड़ियों में जकड़ चुका है। यहां का युवा वर्ग अपनी पुरातन सभ्यता को ओल्ड कहकर और संस्कृति का अनुसरण करने वालों को गवार की श्रेणी में रख लेते हैं। बता दें कि, उन्‍होंने ग्रंथों की आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया।

रोम-रोम में बसे हैं राम

सीएम शिवराज ने कहा कि राम के बिना यह देश जाना नहीं जाता है। राम हमारे रोम-रोम में बसे हैं। इस देश में जब सुख होता है, तो राम का नाम लिया जाता है और दुख होता है तो भी राम का नाम लिया जाता है। रामायण, महाभारत, वेद, उपनिषद अथवा श्रीमद्भगवद्गीता हमारे अमूल्य ग्रंथ हैं। इन ग्रंथों में मनुष्य को नैतिक बनाने की और मनुष्य को संपूर्ण बनाने की क्षमता है। इसलिए हमारे धर्म ग्रंथों की शिक्षा भी मैं मुख्यमंत्री होने के नाते भी कह रहा हूं। हम तो शासकीय विद्यालयों में भी देंगे। इन ग्रंथों में मनुष्य को नैतिक व संपूर्ण बनाने की क्षमता है। इन पवित्र ग्रंथों की शिक्षा देकर हम अपने बच्चों को पूर्ण भी बनायेंगे, नैतिक भी बनायेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article