MP School news: सीएम शिवराज का ऐलान, प्रदेश में 9 हजार हाई टेक स्कूल खोले जाएंगे

MP School news: सीएम शिवराज का ऐलान, प्रदेश में 9 हजार हाई टेक स्कूल खोले जाएंगेMP School news: CM Shivraj announced, 9 thousand high tech schools will be opened in the state

MP School news: सीएम शिवराज का ऐलान, प्रदेश में 9 हजार हाई टेक स्कूल खोले जाएंगे

भोपाल। दमोह में आयोजित 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सीएम शिवराज ने कई बड़े ऐलान किए हैं। राज्य में स्कूलों को लेकर ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सीएम राइज स्कूल के नाम पर मध्यप्रदेश में 9 हजार ऐसे स्कूल खोलेंगे, जहां गरीब और गांव का छात्र बेहतर शिक्षा प्राप्त करेगा। इन स्कूलों में खेल का मैदान, लाइब्रेरी, सभी विषयों के शिक्षक सहित कई सुविधाएं होंगी। यानी ये स्कूल पूरी तरीके से हाई टेक होंगे।

https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1365603552387764224

कलेक्टरों को दी जिम्मेदारी

सीएम ने इस दौरान प्रदेश के 20 लाख किसानों को 400 करोड़ की राशि भी आवंटित की है। साथ ही उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि जितने भी गरीब राशन मिलने से वंचित रह गए हैं, उनकी पात्रता पर्ची बनवाएं। वहीं जो बच्चे मेधावी हैं। लेकिन वो गरीब है। उन्हें पढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article