/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/MP-School-Holiday-october-1-scaled-1.jpg)
MP School Holiday october : मध्य प्रदेश के शासकीय और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक खुशखबरी है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरे और दिवाली की छुट्टियां घोषित कर दी है। विभाग के आदेश के तहत अक्टूबर में छात्रों को कुल 10 दिन की छुट्टी मिलेगी।
दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन के चलते दशहरा-दीपावली के मौके पर शिक्षकों और छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। जारी आदेश के अनुसार दशहरा पर्व को लेकर शिक्षकों और छात्रों को 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अवकाश दिया जाएगा। तो वही दीपावली के मौके पर शिक्षकों और छात्रों को 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक छुट्टी दी जाएगी। यानी दीपावली पर 6 दिन का अवकाश रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us