MP School Holiday List 2021 : स्कूलों में कल से फिर होगा दो दिन का अवकाश!

MP School Holiday List 2021 : स्कूलों में कल से फिर होगा दो दिन का अवकाश! mp-school-holiday-list-2021-schools-will-again-have-two-days-off-from-tomorrow

MP School Holiday List 2021 : स्कूलों में कल से फिर होगा दो दिन का अवकाश!

भोपाल। शासन द्वारा स्कूलों के अवकाश MP School Holiday List 2021 पहले ही घोषित कर दिए गए थे। जिसमें जारी आदेश के अनुसार दशहरे पर 3 दिन की छुट्टियां दी गईं थीं। 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक की इस छुट्टि के बाद अब बच्चों को 19 और 20 अक्टूबर दो दिन की छुट्टियां और मिलने वाली हैं।

19 और 20 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी
दशहरे के बाद 18 अक्टूबर को बस एक दिन के स्कूल के बाद 19 अक्टूबर को मिलाद—उन—नबी है। इसके बाद 20 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में दो दिन का अवकाश मिलने वाला है। इसके बाद कुछ दिन कक्षाओं के बाद 2 नवंबर से 6 नवंबर तक दीपावली की छुट्टियां लग जाएंगीं।

दीपावली पर मिलेगी 5 दिन की छुट्टी

सरकार द्वारा घोषित अवकाशों में दीपावली पर 5 दी छुट्टी मिलेगी। आप को बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के लिए दीपावली, शीतकालीन, ग्रीष्मकालीन अवकाश की तिथियों की घोषणा की है, जारी आदेश में दीपावली पर 2 नवंबर से 06 नवंबर तक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही शीतकालीन अवकाश कि तिथियां भी जारी कर दी गई थीं। जो 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश 01 मई 2022 से 16 जून 2022 तक घोषित किया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article