Advertisment

MP Sarpanch Sammelan 2022 : सरपंचों के सम्मेलन में सीएम बोले! मच्छर मारना मेरा काम है क्या!

author-image
Preeti Dwivedi
MP Sarpanch Sammelan 2022 : सरपंचों के सम्मेलन में सीएम बोले! मच्छर मारना मेरा काम है क्या!

भोपाल। MP Sarpanch Sammelan 2022  शहर के जंबूरी मैदान में mp breaking news सरपंचों का सम्मेलन यानि महाकुंभ चल रहा है। जहां प्रदेश भर की 23 हजार पंचायतों के सरपंच एकत्रित हुए हैं। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान संबोधन दे रहे हैं। इस मौके पर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित कई बड़े नेता मौजूद हैं। इस अवसर पर सीएम ने सरपंचों को उनके अधिकारों के बारे में जानने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता आपको चुनकर लाई है तो उनकी शिकायतों पर भी ध्यान देना है। पंचायत चलाने में जनता का सहयोग जनता का चुनाव जरूरी है। जनता से जुड़ाव के लिए ग्राम सभाओं की बैठक भी होती रहना चाहिए।

Advertisment

सीएम की मुख्य बातें —

सरपंच और पंचायत साथ चलें। तालमेल बठाकर आगे बढ़ना है। आप चुने हुए सरपंच हैं। कुछ निर्वोध चुनकर आएं। इन समरस पंचायतों को बहुत—बहुत बधाई देता हूं। चुनाव लोकतंत्र की विशेषता है। इसलिए चुनाव लोकतंत्र की खूबी है। पंचायत में जनता अपनी होती है। विकास के कार्य में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करें।

जनता आपके पास आएगी। अपनी समस्याएं बताएगी। जनता ने आपको चुना है। अगर उसने कहा मच्छर इस क्षेत्र में हैं तो ये मत कह देना मच्छर मारना मेरा काम है क्या कोई। ऐसा नहीं कहना है। ये बात सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सरपंच महासभा में सरपंचों से कही। हर पंचायत में अधिकार क्या है इसकी गाइड लाइन दे दी जाए। नहीं तो पता चले सरपंच हम हैं और चला कोई और रहा है। बिना पढ़े किसी भी प्रस्ताव पर दस्तखत न करना। अपने गांव को समरस गांव बनाएं। हम तय करें तो हमारे गांव के छोटे—मोटे पुलिस में न जाएं। मेरी पंचायत स्वच्छ ग्राम पंचायत होगी। इस बात पर भी सरपंचों को ध्यान देना होगा।

Advertisment

स्वच्छता से कई बीमारियां दूर होती हैं। स्वच्छ गांव बनाने की कोशिश करें। पेड़ लगाने के लिए एक स्थान तय करके फेंसिंग करें। साथ ही तय करें कि जन्मदिन के दिन वहां पेड़ लगाए। बेटियों के प्रति आदर रखें। गांव का मास्टर प्लान बनाना है। जैसे शहर का मास्टर प्लान बनता है वैसे ही गांव का भी बनाए। अधिकारी काम तय नहीं करेगा। ग्राम पंचायत ग्राम सभाएं काम तय करेंगी।

सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलनी हैं। बेटी और महिलाओं का सम्मान करना है। जल—जीवन मिशन योजना का विस्तार करना है। घर—घर में टोंटी लगवाएं। शिकायत करने के लिए नंबर दिए जाएंगे। जहां काम पूरा न होने पर शिकायत की जा सकती है। महिलाएं स्व सहायता समूहों को आगे बढ़ाने में मदद करना है। रोजगार की कई योजनाएं हैं इन पर नजर रखें। महीने में एक बार रोजगार दिवस मनाते हैं। रोजगार योजनाओं से रोजगार दिया जाए। इस अवसर पर सीएम ने सीएम हाउस का नंबर भी नोट कराया। मुख्यमंत्री निवास का नंबर 0755 02442231 सभी को नोट करने को कहा। ताकि शिकायतें दर्ज की जा सकें।

MP Breaking News MP news mp hindi news MP Panchayat sarpanch mp-sarpanch-sammelan-2022-
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें