Advertisment

MP के सरकारी कैलेंडर के रेट बढ़े: जानें डायरी, कैलेंडर और नोटबुक कितने रुपए में मिलेंगे और कहां से कब खरीदें

MP Sarkari Calender 2025: मघ्यप्रदेश के सरकारी कैलेंडर के रेट बढ़े, जानें डायरी, कैलेंडर और नोटबुक कितने रुपए में मिलेंगे और कहां से खरीदें

author-image
BP Shrivastava
MP Sarkari Calender 2025

MP Sarkari Calender 2025: मध्यप्रदेश में सरकारी कैलेंडर का रेट मामूली महंगा हो गया है। हालांकि, शीट कैलेंडर और नोटबुक की दर में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इस संबंध में शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री मप्र के नियंत्रक ने वर्ष 2025 में के लिए सरकारी डायरी, कैलेंडर और नोट बुक समेत छह आईटमों के रेट और उस पर लगने वाले जीएसटी के विवरण के बारे में जानकारी एक विज्ञप्ति में दी है।

Advertisment

publive-image

कैलेंडर हुआ 6 रुपए महंगा

साल 2024 में कैलेंडर के रेट 75 रुपए पर 18 प्रतिशत जीएसटी मिलाकर कुल 88.50 रुपए का विक्रय किया गया, लेकिन इस साल 80 रुपए पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर 94.40 रुपए का हो गया है। यानी इस बार कैलेंडर 5.90 रुपए में खरीदना पड़ेगा।

नोटबुक और शीट कैलेंडर पुरानी कीमत में ही मिलेगा

नोटबुक और शीट कैलेंडर की कीमत में कोई अंतर नहीं आया है। ये दोनों आइटम पुरानी दरों पर ही मुहैया कराए जाएंगे। 60 रुपए वाली नोटबुक 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर 70.80 रुपए में और शीट कैलेंडर 4.72 रुपए का पड़ेगा।

कैसे खरीदें

  • डायरी, सचित्र कैलेंडर, बिना चित्र कैलेंडर, नोटबुक और शीट कैलेंडर की खरीदी चालान भर कर खरीदे जा सकते हैं।
  • चालान '0058 -लेखन सामग्री तथा मुद्रण 102-राजपत्र एवं अन्य प्रकाशनों का विक्रय' नाम से भरा जाएगा। इममें 18 प्रतिशत जीएसटी टैक्स की राशि भी भरना होगी।
  • इसके बाद ऑनलाइन चालान GST क्रमांक 23AAALD0979P3ZR में जमा होगा।
  • इसके बाद उपनियंत्रक, शासकीय केंद्रीय मुद्रणायल भोपाल में आवेदन के साथ चालान देने पर सामग्री खरीद सकेंगे।
Advertisment

ये भी पढ़ें: MP NEWS: भर्ती में तीन-तीन साल क्यों… भर्ती कैलेंडर पर सख्त हुए CS अनुराग जैन, अफसरों को दे दिया ये निर्देश!

नए साल 2025 का सरकारी कैलेंडर यहां से कर सकते हैं सेव

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी नए साल 2025 के सरकारी कैलेन्डर को आप अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी नए साल 2025 के सरकारी कैलेन्डर को आप अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं.मध्यप्रदेश शासन नए साल 2025 का सरकारी कैलेंंडर जारी कर दिया गया है। इसे आप अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं। इस बार सरकारी कर्मचारियों को 76 ऐच्छिक अवकाश मिलेंगे। तो वहीं 26 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे।

20 जनवरी से होगा वितरण

डायरी, कैलेंडर समेत सभी पांचों सामग्री का वितरण 20 जनवरी 2025 से किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी कार्यालय अरेरा हिल्स भोपाल स्थित शासकीय केंद्रीय मुद्रणालय से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP NEWS : दूध खरीदने पर बोनस देगी MP सरकार, CM Mohan का बड़ा ऐलान!

MP Sarkari Calender 2025 MP Government Calendar 2025 Sarkari Calender Rates Increased
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें