MP govt employee news: आउटसोर्स कर्मचारियों को आयु सीमा में छूट और बोनस अंक दें... प्रदर्शन कल

मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ () अपनी मांगों को लेकर भोपाल में 12 जनवरी को प्रदर्शन करेगा। भोपाल के डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर मैदान में धरना प्रदर्शन और रैली करेगा।

samvida karmchari

MP govt employee news: मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ (mp contractual and contract labour union) अपनी मांगों को लेकर भोपाल में 12 जनवरी को प्रदर्शन करेगा। भोपाल के डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर मैदान में धरना प्रदर्शन और रैली करेगा। साथ ही ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपेगा। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक और प्रदेश अध्यक्ष एल.के.दुबे के नेतृत्व में होगा। यह प्रदर्शन भर्ती विसंगतियां और लंबित मांगों को लेकर किया जा रहा है। 

मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ की 12 मांगें

विद्युत कंपनी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुभव का लाभ देते हुए आयु सीमा में छूट और बोनस अंक की मांग। 

आउटसोर्स कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन का भुगतान अप्रैल 2024 से किया जाए। 

विद्युत कंपनियों में काम कर रहे संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रदेश शासन की तरह सी.पी.सी.टी. में शिथिलता दी जाए। 

भर्ती विज्ञापन में परीक्षण सहायक के पदों को जोड़ा जाए।

परीक्षण सहायक संविदा की वेतन विसंगति और कार्यालय सहायक श्रेणी 3 की ग्रेड पे विसंगति को दूर किया जाए।

संविदा नीति 2023 के अनुरूप नियमित भर्ती में संविदा कर्मचारियों को सभी पदों पर 50% आरक्षण का लाभ मिले।

विद्युत कंपनी में काम कर रहे सभी वर्ग के कर्मचारियों को एक कंपनी से दूसरी कंपनी में होम डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर पॉलिसी लागू हो। 

सभी तकनीकी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को जोखिम भत्ता और नेशनल हॉलिडे पर काम करने पर अतिरिक्त वेतन मिले। 

सभी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का 20 लाख का बीमा किया जाए। 

प्रतियोगी परीक्षा पास्ड टेस्ट असिस्टेंट हर साल 2013 की वेटिंग लिस्ट से संविदा पर नियुक्त परीक्षण सहायकों को बिना शर्त नियमित किया जाए।

आउटसोर्स कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाए।

साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती कंपनी लेवल पर की जाए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article