MP Sagar News: कल सागर आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, चुनाव से पहले कांग्रेस का बुंदेलखंड में फोकस

MP Sagar News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीजेपी और कांग्रेस बुंदेलखंड पर पूरी ताकत झोंक रही है।

MP Sagar News: कल सागर आ रहे कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, चुनाव से पहले कांग्रेस का बुंदेलखंड में फोकस

MP Sagar News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं। बीजेपी और कांग्रेस बुंदेलखंड में अनुसूचित जाति के वोट को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

खरगे का एमपी चुनाव के लिए पहला दौरा

हाल ही में 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत रविदास मंदिर का भूमि पूजन किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 22 अगस्त 2023 यानि कल सागर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में खरगे का यह पहला चुनावी दौरा होगा। जिसकी शुरुआत बुंदेलखंड अंचल के मुख्यालय सागर से हो रही है। वह सागर के कजलीवन मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे।

बुंदेलखंड में फोकस

बुंदेलखंड में सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह और पन्ना जिले शामिल हैं, जिनमें 26 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 15 पिछले राज्य चुनावों में भाजपा ने जीती थीं। जबकि कांग्रेस को नौ और सपा व बसपा को एक-एक सीट मिली थी। सागर जिले में, भाजपा ने आठ में से छह सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को केवल दो सीटों पर जीत मिली।

ये भी पढ़ें: 

Bansal News Vacancy: “बंसल न्यूज” में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Gwalior Chocolate Chor News: ग्वालियर शहर में सक्रिय चॉकलेट चोर लड़कियां, CCTV से हुआ खुलासा

MP Elections 2023: क्या है नरेला विधानसभा का मूड? वोटरों ने दी अपनी राय…

MP News: मां पीताम्बरा पीठ के भक्तों के लिए खुशखबरी, आज CM करेंगे हवाई पट्टी का भूमि पूजन, अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी सेवाएं!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article