MP Sagar Accident: बड़ा हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 2 महिलाओं की मौत, 7 की हालत गंभीर

MP Sagar के खुरई में 25 महिलाओं से भरा पिकअप वाहन पलटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई है।

MP Sagar Accident: बड़ा हादसा, पिकअप वाहन पलटा, 2 महिलाओं की मौत, 7 की हालत गंभीर

सागर। MP Sagar Accident: सागर के खुरई में 25 महिलाओं से भरा पिकअप वाहन पलटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर म​हिलाएं तेंदू पत्ता तोड़ने के लिए जा रहे थे। जहां वाहन में जानवरों की तरह छोटे से पिकअप वाहन में 25 महिलाएं भरीं। जरूआखेड़ा में जंगल के पास ये हादसा हुआ है। एक महिला की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं दूसरी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 7 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें सागर Sagar Hospital रैफर किया गया है।

नीमच में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर, 3 की मौत

नीमच में ट्रैक्टर—ट्राली की तेज रफ्तार वैन से टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ​जबकि 4 लोगों की गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मनासा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article