MP Rewa News: स्कूल जा रही पांचवीं की छात्रा के साथ सामूहिक गलत काम, गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव

स्कूल जा रही पांचवी की छात्रा के साथ सामूहिक गलत काम, गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव, मामला जनेह थाना क्षेत्र का बताया जा जहा है।

MP Ujjain News: उज्जैन घटना में संदिग्ध हिरासत में,  BJP प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा, सुनें

त्योंथर। MP Rewa News: मध्यप्रदेश के  त्योंथर में  मानवता और इंसानियत एक बार फिर शर्मशार हुई है। यहां के त्योंथर में स्कूल की जा रही एक पांचवीं की छात्रा को बाइक सवार बदमाशों ने शिकार बनाया। उसके साथ गलत काम करके उसी हालत में छोड़ गए।

घटना से गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव किया है। जानकारी के अनुसार पूरा मामला जनेह थाना क्षेत्र का बताया जा जहा है। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें इसके पहले उज्जैन और मालथौन में भी इस तरह की वारदात सामने आई थी। जहां एक कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ आटोचालक ने निंदनीय कृत्य कर उसे छोड़ गंभीर हालत में छोड़ गया था। जिसके बाद वह करीब ढ़ाई घंटे तक कॉलोनी में घूमता रहा।

एक आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भीड़ द्वारा लगातार आरोपी को परिजनों के हवाले करने की मांग की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए हवाई फायर किया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

mp news, mp rewa news, rewa crime news, news in hindi, bansal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article