CM मोहन यादव ने किया रातापानी टाइगर सेंचुरी का उद्घाटन: बोले-‘जंगल का राजा टाइगर’, भोपाल को दी 630 करोड़ की सौगात

Madhya Pradesh (MP) Ratapani Tiger Reserve Inauguration Update मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व रातापानी का शुक्रवार को उद्घाटन किया।

CM Mohan Yadav at Ratapani Tiger Reserve

CM Mohan Yadav at Ratapani Tiger Reserve: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश के 8वें टाइगर रिजर्व (Ratapani Tiger Reserve) रातापानी का शुक्रवार को उद्घाटन किया।

लोकार्पण के अवसर पर जंगल की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जागरुकता हेतु सीएम ने कोलार के नजदीक गोल जोड़ से एकांत पार्क तक युवाओं की ‘विरासत से विकास की अनूठी दौड़’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। डॉ. यादव के साथ अभिनेता व निदेशक रणदीप हुड्डा भी शामिल हुए। दोनों ने इस दौरान बाइक रैली में बुलेट भी चलाई।

इसके बाद सीएम मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचे जहां उन्होंने भोपाल को 630 करोड़ की सौगात दी। उन्होंने इस दौरान संभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें राजधानी से लेकर जिला मुख्यालयों तक विकास कार्यों की प्रदर्शनी देखी गई।

Ratapani Tiger Reserve

‘जंगल का राजा लायन नहीं टाइगर’, बोले सीएम

कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मुझे आज तक नहीं समझ आया कि टाइगर और लायन में जंगल का राजा लायन कैसे हो सकता है। जंगल का राजा तो टाइगर ही होता है। दोनों में मूल अंतर यह है कि टाइगर अपने भोजन के लिए खुद शिकार करता है। जबकि लायन  अपना शिकार खुद नहीं करता। बाकी लोग शिकार करते हैं, वह खाता है।

Ratapani Tiger Reserve

‘टाइगर करता है अपने क्षेत्र की निगरानी’: सीएम

सीएम ने कहा, “टाइगर रोज शाम को 4 बजे अपने पूरे एरिया की निगरानी करता है कि कहीं कोई घुसपैठिया तो नहीं आया। उसके उलटा लायन की जिंदगी में वह अपने परिवार में विश्वास करते हैं। वे परिवार में अपनी मादाओं के साथ रहता है। वह अपना शिकार खुद नहीं करता। बाकी लोग शिकार करते हैं, वह खाता है।

‘कांग्रेसी करते हैं नादानी की बात’

इस दौरान सीएम ने फिल्म वीर सावरकर में की गई रणदीप हुड्डा की एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा- दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस से कई लोग आज भी उनके बारे में नादानी की बात करते हैं।

Ratapani Tiger Reserve (2)

रातापानी में 96 बाघ

रातापानी टाइगर रिजर्व (Ratapani Tiger Reserve) एकमात्र लैंडस्केप बन गया है, जहां 96 बाघों ने उपस्थिति दर्ज कराई गई है। रातापानी टाइगर रिजर्व लैंडस्केप में वर्ष 2026 में होने वाली गणना में 150 से अधिक बाघ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

इसके साथ ही 2026 तक मध्य प्रदेश में बाघों की संख्या 1100 के आसपास हो सकती है। इसका सर्वे रातापानी टाइगर रिजर्व से शुरू होगा रातापानी में इस समय 12 से अधिक बाघिन शावकों के साथ मूवमेंट कर रही हैं। इनकी संख्या तकरीबन 30 है। एमपी में फिलहाल 785 बाघ मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:  प्रशासनिक सर्जरी पर CM मोहन की दो टूक: काम नहीं करने वाले अधिकारी रातों-रात हटेंगे, इन सवालों के भी दिए बेबाक जवाब

प्रदेश का 8वाँ टाइगर रिजर्व 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल से 2 दिसम्बर को रातापानी को प्रदेश का 8वाँ टाइगर रिजर्व घोषित किया था। इसके बाद राज्य शासन द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की गई। रातापानी टाइगर रिजर्व के कोर एरिया का रकबा 763.812 वर्ग किलोमीटर तथा बफर एरिया का रकबा 507.653 वर्ग किलोमीटर है। इस प्रकार टाइगर रिजर्व का कुल रकबा 1271.465 वर्ग किलोमीटर होगा।

उस धरती पर आया हूं जहां भगवान ने शिक्षा ग्रहण की: रणदीप हुड्डा 

कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि मैं कुरुक्षेत्र की धरती से आता हूं, जहां भगवान कृष्ण ने दुनिया को अन्याय के खिलाफ लड़ने की सीख दी थी। आज उस धरती पर आया हूं जहां भगवान ने शिक्षा ग्रहण की।

Ratapani Tiger Reserve

कार्यक्रम (Ratapani Tiger Reserve) में CM मोहन यादव और रणदीप हुड्डा के साथ राज्य वन पर्यावरण मंत्री श्री दिलीप अहिरवार,  कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, चैतन्य कश्यप और भाजपा प्रभारी मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक बर्णवाल, मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री असीम श्रीवास्तव और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  Exclusive: प्रशासनिक सर्जरी पर CM Mohan Yadav की दो टूक, काम नहीं करने वालों को रातों रात हटाएंगे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article