हाइलाइट्स
-
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बसें फ्री
-
इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ये सुविधा
-
भोपाल में रात 9 बजे तक बसें बहनों के लिए फ्री
MP Raksha Bandhan Bus Free: मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर में रक्षाबंधन यानी 9 अगस्त को बहनों के लिए बस यात्रा पूरी तरह फ्री कर दी गई है। तीनों बड़े शहरों की शहर सरकारों ने यह फैसला लिया है।
इंदौर में महिलाओं के लिए सभी बसों में यात्रा फ्री
रक्षाबंधन के अवसर पर इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने महिलाओं को बड़ा गिफ्ट दिया है। इस दिन महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए फ्री बस सेवा का उपयोग कर सकेंगी। रक्षाबंधन के दिन शहर की सभी बसों में सफर फ्री में किया जा सकेगा। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं खूब शहरी बसों में घूम सकेंगी।
बहनों को रक्षाबंधन की सौगात- मालती राय
भोपाल की महापौर मालती राय ने बताया कि हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को भाई को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। बहनों को हर साल रक्षाबंधन पर भोपाल नगर निगम की ओर से यह सौगात दी जाती है। इस बार भी यह सौगात दी गई है। बहनों से किसी तरह का कोई किराया नहीं लिया जाएगा।
भोपाल में 8 रूट पर दौड़ रही बसें
पहले सिटी बसें पूरे शहर को कवर करती थीं। इनमें बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत 25 रूट शामिल थे, लेकिन अभी 8 रूटों पर ही बसें दौड़ रही हैं। ऐसे में महिलाओं को इन्हीं रूट्स पर फ्री में सफर करने को मिलेगा।
एक दिन में 50 हजार यात्री करते हैं सफर
भोपाल में जब सभी बसें चलती थीं, तब एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सफर करते हैं। इनमें करीब 40% तक यानी करीब 60 हजार महिला यात्री शामिल थीं।
वर्तमान में यात्रियों की संख्या घटकर करीब 50 हजार रह गई है। इनमें से आधी संख्या महिला यात्रियों की है। किराए के रूप में उन्हें न्यूनतम 7 रुपए और अधिकतम 42 रुपए लगते हैं।
जबलपुर मेयर ने भी की घोषणा
जबलपुर में भी शहर सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को विशेष उपहार दिया है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने घोषणा की कि शनिवार, 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन शहर की सभी मेट्रो बसों में महिलाओं के लिए यात्रा पूरी तरह फ्री रहेगी।
महापौर ने शहरवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा, यह फैसला हमारी माताओं और बहनों को समर्पित है। इससे वे अपने भाई-बहनों और रिश्तेदारों से निश्चिंत होकर मिल सकेंगी।
उन्होंने कहा रक्षाबंधन के दिन किसी भी महिला यात्री से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। यह निर्णय उन 10 हजार से अधिक महिलाओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो प्रतिदिन मेट्रो बस सेवा का उपयोग करती हैं।
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025 Muhurat: रक्षाबंधन 9 अगस्त को, इस समय भूलकर भी न बांधे राखी, ये 1 घंटा 40 मिनट नहीं है शुभ
Raksha Bandhan 2025 Gift Ideas: राखी पर बहन को करना है खुश ? तो दें ये शानदार तोहफे, हमेशा रखेगी याद
Raksha Bandhan Gift Ideas: रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। लड़ना झगड़ना फिर एक हो जाना यही भाई-बहन का प्यार है। इस साल राखी 9 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को प्यार भरे तोहफे देते हैं। अगर आप भी इस बार अपनी बहन को यूनिक और खास गिफ्ट देना चाहते हैं, जिससे वह सचमुच खुश हो जाए और कहे ‘वाह! भाई हो तो ऐसा’, तो ये बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज आपके बड़े काम आने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…