MP Kisan Fasal Bima: एमपी के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी, शिवराज का बड़ा ऐलान, इस दिन आएंगे बीमा क्लेम के 1156 करोड़

मध्यप्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मानसूनी राहत के बाद अब किसानों को बीमा क्लेम की बड़ी राशि मिलने वाली है।

MP Kisan Fasal Bima: एमपी के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी, शिवराज का बड़ा ऐलान, इस दिन आएंगे बीमा क्लेम के 1156 करोड़

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश में किसानों के लिए अच्छी खबर।
  • किसानों के खाते में आएगी फसल बीमा की राशी।
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा।

Shivraj Singh Chouhan Announcement Farmers Relief Scheme MP: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार फसल बीमा योजना की राशी जारी करने जारी जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी के किसानों के खातों में फसल बीमा योजना आने वाली है। सोमवार 11अगस्त में योजना के 1156 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले जाएंगे। जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ होगा।

दरअसल, रविवार को रायसेन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण केंद्र का भूमिपूजन किया। उमरिया गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए शौर्य, देश की सुरक्षा, किसानों के अधिकार, योजनाओं और औद्योगिक विकास पर जोर दिया।

किसानों के खातों में आएंगे 1156 करोड़ रुपए

अपने भाषण में शिवराज सिंह ने किसानों को बड़ी राहत की खबर दी। उन्होंने कहा, “कल 11 अगस्त को फसल बीमा योजना के तहत मध्यप्रदेश के किसानों के खातों में 1156 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना के तहत कुल 3200 करोड़ रुपए देशभर के किसानों के खातों में वितरित किए जाएंगे।”

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1954451273450729922

उमरिया को औद्योगिक हब बनाने का संकल्प

रायसेन के उमरिया में रेल कोच फैक्ट्री निर्माण का भूमिपूजन होने पर शिवराज सिंह ने कहा, “उमरिया को आज 1800 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक सौगात मिली है। हमारी कोशिश है कि इस क्षेत्र को एक आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए। हम इसे ऐसा क्षेत्र बनाकर छोड़ेंगे, जिसकी मिसाल दी जाएगी।”

ये खबर भी पढ़ें....Raisen Rail Coach Factory: रायसेन को बड़ी सौगात, राजनाथ सिंह ने 1800 करोड़ की रेल कोच फैक्ट्री का किया भूमिपूजन

शिवराज बोले- किसानों के हित सर्वोपरि

कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री की किसान-नीति को स्पष्ट करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि दुनिया में भारत की ओर से कोई भी ऐसा समझौता नहीं होगा, जिससे किसानों या देश का नुकसान हो। बीजेपी सरकार में किसान, मछुआरे और पशुपालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।”

स्वदेशी आंदोलन को मिलेगा बल

अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए शिवराज ने कहा, “आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम इसे जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचाएंगे। यह संकल्प हम स्वदेशी को बढ़ावा देकर पूरा करेंगे। हर भारतीय को स्वदेशी अपनाना चाहिए।”

खरीफ 2024 का मिलेगा क्लेम

खरीफ 2024 के लिए किसानों ने 1792.53 करोड़ रुपए का बीमा प्रीमियम जमा किया था। इसमें से 395.50 करोड़ रुपए किसानों ने खुद जमा किए, बाकी प्रीमियम राज्य और केंद्र सरकार ने वहन किया। छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों को खरीफ 2024 का क्लेम पहले ही मिल चुका था, लेकिन मध्यप्रदेश में मामला केंद्र की हिस्सेदारी नहीं मिलने से अटका हुआ था। अब लाखों से अधिक किसानों को 1156 करोड़ रुपए का पेमेंट होगा।

इस खबर से जुड़े जरूरी 5 FAQ

Q1. फसल बीमा योजना के तहत एमपी के किसानों को कितनी राशि दी जा रही है?

  • A. मध्यप्रदेश के किसानों को फसल बीमा योजना के तहत ₹1156 करोड़ की राशि दी जाएगी। यह राशि 11 अगस्त को किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

Q 2. यह बीमा राशि खरीफ किस वर्ष के लिए है?

  • A . यह भुगतान खरीफ 2024 सीजन के लिए है, जिसके लिए किसानों ने बीमा प्रीमियम पहले ही जमा किया था।

Q 3. इस योजना का लाभ कितने किसानों को मिलेगा?

  • A. मध्यप्रदेश के लाखों किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इससे उन्हें फसल नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी।

Q 4. बीमा राशि में किसानों की हिस्सेदारी कितनी रही है?

  • A. खरीफ 2024 के लिए कुल ₹1792.53 करोड़ प्रीमियम जमा हुआ था, जिसमें से ₹395.50 करोड़ किसानों ने स्वयं दिया था और शेष राशि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा दी गई।

Q 5. इस योजना से और कौन-कौन से राज्य पहले लाभान्वित हो चुके हैं?

  • A. छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के किसानों को खरीफ 2024 का बीमा क्लेम पहले ही मिल चुका है। अब मध्यप्रदेश में भी यह प्रक्रिया शुरू हो रही है।
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article