Advertisment

MP Road Accident: रायसेन में खाई में गिरी टेम्पो-ट्रैक्स, 6 की मौत, दूल्हा-दुल्हन सहित 3 की हालत गंभीर, आज होनी थी शादी

MP Road Accident: रायसेन में खाई में गिरी टेम्पो-ट्रैक्स, 6 की मौत, दूल्हा-दुल्हन सहित 3 की हालत गंभीर, आज होनी थी शादी mp-raisen-road-accident-jeep-collided-10-feet-deep-ditch-hindi-news-dulha-dulhan-ghayal-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP-Raisen-Road-Accident-Dulha-Dulhan-Ghayal

MP-Raisen-Road-Accident-Dulha-Dulhan-Ghayal

हाइलाइट्स

  • एमपी के रायसेन में भीषण हादसा
  • 10 फीट गहरी खाई में टेम्पो-ट्रैक्स
  • 6 की मौत, दूल्हा दुल्हन सहित 3 की हालत गंभीर
Advertisment

MP Raisen Road Accident : मध्यप्रदेश के रायसेन में भोपाल-जबलपुर रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। पूरी घटना बम्होरी ढाबे के पास बंदर वाली पुलिया के पास आज सोमवार सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इसमें गंभीर घायल दूल्हा दुल्हन की आज महेश्वर में शादी होनी थी।

जानकारी के अनुसार टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) पहले पुलिया से टकराई, इसके बाद 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे। जिनमें से 6 की मौत हो गई हे। 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हादसे में दो महिलाओं, एक बच्ची और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में घटना का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

Advertisment

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

जानकारी के अनुसार गाड़ी जबलपुर से इंदौर की ओर जा रही थी। इसमें घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सभी इंदौर के रहने वाले थे।

हादसे में जान गंवाने वाले लोग:

  1. मोहनलाल कुरील पुत्र महावीर प्रसाद (68) – उदयपुर, राजस्थान

  2. चंदा देवी पत्नी मोहनलाल (60) – उदयपुर, राजस्थान

  3. नरेंद्र पुत्र बालाराम चोपड़ा (30) – इंदौर

  4. सरिता पत्नी रवि खोलवाल (25) – चंदन नगर, इंदौर

  5. तस्वी उर्फ चीनू पुत्र रवि (2) – इंदौर

  6. सुनील – वाहन चालक

रायसेन (मध्यप्रदेश): भोपाल-जबलपुर रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच बम्होरी ढाबे के पास बंदर वाली पुलिया के नजदीक हुआ।

Advertisment

 हादसा कैसे हुआ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेम्पो ट्रैक्स (तूफान वाहन) पुलिया से टकराने के बाद करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को नींद आने को हादसे का कारण बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: MP Weather Today: मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले चार दिन आंधी-बारिश के योग, पढ़ें 24 अप्रैल तक का MP का मौसम

mp raisen road accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें