MP Rain Alert: एमपी में मानसून फिर एक्टिव होने की संभावना, आज प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में 12 अगस्त 2025 को 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के चलते 13 अगस्त से फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना, जिससे 15 अगस्त से लगातार तेज बारिश का अनुमान।

MP Rain Alert

MP Rain Alert

हाइलाइट्स

  • साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम फिर होगा एक्टिव
  • बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय
  • 15 अगस्त से अच्छी बारिश की संभावना

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। जिससे प्रदेश के 11 जिलों में लंबे समय बाद अच्छी बारिश होने की संभावना है। बुधवार, 13 अगस्त 2025 से फिर मानसून एक्टिव होने के आसार जताए जा रहे है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक ट्रफ और दो चक्रवाती परिसंचरण प्रणालियों (साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम) के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है। इसके अलावा, 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) सक्रिय हो रहा है। जिससे 15 अगस्त से लगातार तेज़ बारिश होने का अनुमान है।

अगले 24 घंटे यहां भारी बारिश होगी

मंगलवार को अगले 24 घंटे में प्रदेश के जिन 11 जिलों में भारी बारिश होना है, जबलपुर, छतरपुर, सतना, मैहर, दमोह, कटनी, पन्ना, रीवा, बालाघाट, सिवनी और मंडला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

अगले दो दिन इन संभाग में बारिश

13 अगस्त को दक्षिणी जिलों में बारिश होगी, इसके प्रभाव से भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में भी मौसम बदलेगा। 14 अगस्त को भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर, और जबलपुर संभाग में तेज बारिश की उम्मीद है।

देखें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम ?

MP Map 12 August 2025

MP Map 13 August 2025

MP Map 14 August 2025

MP Map 15 August 2025

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में झंडा वंदन करेंगे सीएम मोहन यादव, जानें आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा

Independence Day MP flag hoisting list of ministers hindi news

Independence Day: मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। शासन ने सूची जारी की है कि कौन मंत्री कहां पर तिरंगा फहराएगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 15 अगस्त को भोपाल में तिरंगा फहराएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article