Advertisment

भीषण गर्मी के बीच बारिश, ओले गिरे: MP में 2 दिन 17 जिलों में तेज आंधी-बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Today: भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट: MP में 2 दिन 17 जिलों में तेज आंधी-बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम

author-image
Preetam Manjhi
MP-Weather

हाइलाइट्स

  • एमपी में भरी गर्मी में बारिश का अलर्ट
  • 2 दिन में 17 जिलों आंधी-बारिश
  • अगले 24 घंटो में बारिश  होने का अनुमान
Advertisment

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि अगले 2 दिनों में 17 जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना है। इसके साथ ही 25 अप्रैल से भीषण गर्मी का अनुमान जताया है। आज भोपाल, रायसेन समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। धार में दोपहर 10 मिनट तक बारिश के साथ ओले भी गिरे।आइए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम...

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1782269078515630179

अगले 24 घंटो में बारिश  होने का अनुमान

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का दौर रगेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 17 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक (MP Weather Today) प्रदेश में अगले 2 दिनों गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।

Advertisment

इसके बाद 25 अप्रैल से तेज गर्मी पड़ेगी। जिन शहरों में अभी 40-42 डिग्री टेम्प्रेचर है, वहां 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही रातें भी गर्म रहेंगी। वहीं, भारी उमस का असर भी दिखाई देगा।

आपको बता दें कि बीते 3 दिनों से प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। रविवार को तेज गर्मी के बाद शाम को कई जिलों में मौसम बदल गया। भोपाल, रायसेन और नर्मदापुरम में तेज बारिश भी हुई है।

राजधानी में गिरा पानी

MP-Weather-Today

आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में भीषण गर्मी के बीच आज यानी सोमवार सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कुछ देर पानी गिरने के बाद धूप भी निकल आई।

Advertisment

बारिश से सड़कें हुईं तरबतर

राजधानी में रविवार को दिनभर गर्मी रही और 37.7 टेम्प्रेचर डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद शाम को अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई।

कई इलाकों में 10 से 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। वहीं नर्मदापुरम में भी गरज-चमक के साथ पानी गिरा। इटारसी में तो 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कें तरबतर हो गईं।

इसके साथ ही खरगोन के बड़वाह में भी पानी गिरा। साथ ही मौसम बदलने से बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई। रात में इंदौर, सागर, विदिशा, बुरहानपुर, रायसेन, बड़वानी, सीहोर, हरदा, बैतूल, दमोह,  नरसिंहपुर में भी मौसम बदला रहा।

Advertisment

इसलिए बदला मौसम

MP-Weather-Today

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। जिसकी वजह से प्रदेश में बूंदाबांदी और आंधी का दौर चल रहा है। ऐसा ही मौसम अगले 2 दिन और बना रहेगा।

चलिए अब जानते हैं कब-कहां बारिश के आसार

22 अप्रैल

जबलपुर

छिंदवाड़ा

बुरहानपुर

खंडवा

बैतूल

नर्मदापुरम

रायसेन

सागर

नरसिंहपुर

पांढुर्णा

बालाघाट

मंडला

कटनी

मैहर

उमरिया

डिंडोरी

शहडोल

अनूपपुर

23 अप्रैल

बैतूल

छिंदवाड़ा

पांढुर्णा

सिवनी

बालाघाट

मंडला

डिंडोरी

Advertisment
चैनल से जुड़ें