MP Rain Alert: इंदौर में हुई 3.1 इंच बारिश, घरों में भरा पानी, सड़कें जाम, यशवंत सागर डैम के 2 गेट खुले

MP Rain Alert: इंदौर में शनिवार को जमकर बारिश हुई। 3.1 इंच बारिश से घरों में पानी भर गया। सड़कें जाम हो गईं। यशवंत सागर डैम के 2 गेट खोल दिए गए।

MP Rain Alert 3.1 inch rain Indore Monsoon hindi news

हाइलाइट्स

  • इंदौर में खूब हुई बारिश
  • 3.1 इंच पानी गिरा
  • घरों और सड़कों पर पानी

MP Rain Alert: इंदौर में शनिवार को जमकर बारिश हुई। 3.1 इंच पानी गिरा। रोबोट चौराहे के पास निचले इलाकों में घरों में पानी भर गया। सड़कों पर सैलाब आ गया। यशवंत सागर डैम के 2 गेट खोल दिए गए।

गणेश प्रतिमा बही

प्रजापत नगर द्वारकापुरी के पास एक गणेश समिति का पंडाल गणेश प्रतिमा समेत बह गया। एक कार भी बह गई। खरगोन में डेढ़ इंच पानी गिरा। गुना में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। ग्वालियर, पचमढ़ी, रतलाम, बालाघाट, हरदा, श्योपुर, मंदसौर, धार में भी हल्की बारिश हुई।

गूगल मैप ने दिया धोखा, नदी में बही कार

बैतूल में गूगल मैप देखकर जा रहे कार सवार उफनती नदी में बह गए। गोताखोरों ने उनकी जान बचाई। बड़वानी में राजघाट गांव सरदार सरोवर बांध के बैकवॉटर में डूब गया। खरगोन में 24 घंटे में 6 इंच बारिश हुई।

तवा डैम के 3 गेट खुले

[caption id="attachment_886833" align="alignnone" width="987"]tawa dam तवा डैम[/caption]

शनिवार सुबह तवा डैम के 3 गेट खोले गए हैं। सभी गेटों को 3-3 फीट खोलकर करीब 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तवा डैम का जलस्तर 1164 फीट दर्ज किया गया है।

MP में अब तक 36.5 इंच बारिश

mp rain updateमध्यप्रदेश में अब तक 36.5 इंच बारिश हो चुकी है। आधा इंच पानी गिरते ही बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। पिछली बार मानसून में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। MP की सामान्य औसत बारिश 37 इंच है। अब तक 98 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

MP Senior IAS Promotion: दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला बने ACS, मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत

MP Senior IAS Promotion: मध्यप्रदेश सरकार ने 2 वरिष्ठ IAS अफसर दीपाली रस्तोगी और शिव शेखर शुक्ला को अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में शनिवार, 30 अगस्त की शाम जारी किए गए आदेश में वर्तमान में प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत इन दोनों अफसर को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article