Advertisment

जमकर बरस रहा प्री-मानसून: आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यहां पड़ेगी तेज गर्मी; जानें कृषि वैज्ञानिक की सलाह

MP Pre-Monsoon Update: जमकर बरस रहा प्री-मानसून, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यहां पड़ेगी तेज गर्मी; जानें कृषि वैज्ञानिक की सलाह

author-image
Preetam Manjhi
जमकर बरस रहा प्री-मानसून: आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यहां पड़ेगी तेज गर्मी; जानें कृषि वैज्ञानिक की सलाह

हाइलाइट्स

  • आज 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कृषि वैज्ञानिकों की किसानों को सलाह
  • यहां पड़ सकती है भीषण गर्मी और उमस
Advertisment

MP Pre-Monsoon Update: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून जमकर बरस रहा है। प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ गर्मी और उमस से भी लोग परेशान हैं। आपको बता दें कि आज भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। भोपाल के साथ आस-पास के इलाकों में तड़के 5 बजे रिमझिम पानी गिरने ठंडक महसूस की जा रही है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1803294508936733108

आज प्रदेश के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज जबलपुर, छिंदवाड़ा समेत 22 जिलों में आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं दूसरी तरफ ग्वालियर और दतिया में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। बीते दिन की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म ग्वालियर रहा। यहां का टेमप्रेचर 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

यहां अटका मानसून

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अभी मानसून महाराष्ट्र में अटका हुआ है, जिसकी वजह से अगले 2 से 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद मानसून आगे बढ़ते हुए मध्यप्रदेश में एंटर होगा। फिलहाल, वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसकी वजह से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी-बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

यहां आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आज बड़वानी, देवास, सीहोर, खरगोन, विदिशा, दमोह, नरसिंहपुर, शिवपुरी, सागर,छिंदवाड़ा, पन्ना, कटनी, पांढुर्णा, दमोह, जबलपुर, सिवनी, डिंडोरी, अनूपपुर, रीवा, बालाघाट, मऊगंज, मंडला में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

यहां गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट

वहीं, आज इंदौर, धार, बुरहानपुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, श्योपुरकलां, रायसेन, नर्मदापुरम, मुरैना, छतरपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, सतना, मैहर, उमरिया, में गरज-चमक और आंधी का यलो अलर्ट है।

Advertisment

यहां रहेगा गर्मी का असर

प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-बारिश होगी तो वहीं ग्वालियर, दतिया में गर्मी का असर भी रहेगा।

कृषि वैज्ञानिकों की किसानों को सलाह

- कृषि विज्ञान ने किसानो को मानसून आने के बाद और 4 इंच बारिश होने के बाद ही बोवनी करने की सलाह दी है।

- जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के दूसरे सप्ताह तक का ही समय बोवनी के लिए उपयुक्त है। जब 4 इंच बारिश हो जाए तो किसान बोवनी कर सकते हैं।

Advertisment

-  किसान 23 जून तक धान की नर्सरी के लिए खेत तैयार कर लें। जैसे ही पर्याप्त बारिश होती है तो धान लगाना शुरू कर दें।

- मानसून आने के बाद पर्याप्त बारिश होने के बाद ही कपास और सोयाबीन की बोवनी करें। इससे पहले बोवनी करने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

- ऐसे किसान जिनके पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, वे हरी खाद के लिए मक्का या ढैंचा की बोवनी कर सकते हैं। अरहर की बुवाई के लिए खेत तैयार कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: MP Monsoon: MP में 22 जून के बाद होगी मानसून की एंट्री, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें