MP POLITICS: गृहमंत्री और दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग, गृहमंत्री ने कहा- कांग्रेसी हमेशा से मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझते हैं

MP POLITICS: गृहमंत्री और दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग, गृहमंत्री ने कहा- कांग्रेसी हमेशा से मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझते हैं

MP POLITICS: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव आने में अभी करीब एक साल है लेकिन इससे पहले ही यहां की राजनीति में जुबानी जंग शुरू हो गई है। दरअसल दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी का जायजा लेने खंडवा गए थे जहां उन्होंने कहा था कि वे दंगे कराने वालों के खिलाफ हैं जो धर्म के नाम पर भड़काते हैं वे उनके खिलाफ हैं। फिर क्या था। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अब सिंह पर हमला बोला है।

publive-image

गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधा। गृहमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी वाणी में जहर लाने के लिए क्या ISI से रिचार्ज करवाती है। कांग्रेसी हमेशा से मुसलमानों को अपना वोट बैंक समझते हैं। जब भी कोई उनकी और कदम बढ़ाता है, इनके पेट में दर्द होने लगता है।

publive-image

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले दिग्विजयसिंह यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने खंडवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छैगांवमाखन में पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दिग्विजय सिंह ने मंच से कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नारा लगाया नफरत छोड़ो भारत जोड़ो । मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजयसिंह ने कहा कि देश में नफरत को खत्म करने और भाईचारा स्थापित करने का काम भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से होगा। देश की अनेकता में एकता का स्वरूप और सुदृढ़ होगा। धर्म, जाति और सम्प्रदाय के रूप भाषण देते हैं, दंगे फैलाते हैं, हिंसा फैलाते हैं, उनका हम विरोध करते हैं। बता दें कि दिग्विजयसिंह के साथ कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव ने साथ मिलकर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article