MP Politics : Youth Congress का चुनाव विवादों के घेरे में, नवंबर में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान !

MP Politics : Youth Congress का चुनाव विवादों के घेरे में, नवंबर में नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान !

भोपाल में मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के संगठन चुनाव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। नवंबर में नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की संभावना जताई जा रही है, लेकिन पूरी प्रक्रिया को लेकर अंदरूनी मतभेद गहराते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी खुले तौर पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक, 14 लाख 80 हजार वोटों में से करीब 4.5 लाख वोट रिजेक्ट कर दिए गए हैं, जिस पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे हैं। कई पदाधिकारियों ने दावा किया कि उनके वोट स्वीकार ही नहीं हुए। 9 से 19 अक्टूबर के बीच सदस्यता की स्क्रूटनी प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद टॉप-3 दावेदारों के दिल्ली में इंटरव्यू होंगे, जिसके आधार पर नया प्रदेश अध्यक्ष तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article