MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस का जन्म गुटबाजी में हुआ, पत्थरबाजों को दी ये चेतावनी

MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस का जन्म गुटबाजी में हुआ, पत्थरबाजों को दी ये चेतावनी, MP Political News Narrotam mishra attacks on Congress Gandhi Nehru Family warning to Stone pelters

नरोत्तम मिश्रा का बयान: कांग्रेस डूबता जहाज है, इसमें कोई रुकना नहीं चाहता, बनी हुई है भगदड़ की स्थिति

Madhya Pradesh Political News: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narrotam Mishra) ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, कांग्रेस (Congress) का जन्म गुटबाजी में हुआ। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार पर हमला बोला इसके साथ ही प्रदेश में पत्थरबाजी करने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, अखंड भारत की परिकल्पना को खंड-खंड करने का काम नेहरू-गांधी परिवार ने ही किया है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी की किताब से अब यह और स्पष्ट हो गया है। नेहरू खानदान की तुष्टिकरण की नीति के कारण ही नेपाल का विलय भारत में नहीं हो पाया।

https://twitter.com/drnarottammisra/status/1346706161974665224

पत्थरबाजी को चेतावनी देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा, जिस घर से पत्थर आएंगे, उसी के पत्थर निकाले जाएंगे। यह सबक समाज में विध्वंस और खौफ फैलाने की सोच रखने वाले तत्वों को याद रखना होगा। प्रदेश में कानून का राज है। अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाली ताकतों से अब सख्ती से ही निबटा जाएगा

https://twitter.com/drnarottammisra/status/1346700090526769152

बंगाल में BJP की सरकार बनाने का मन बना चुकी है जनता
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के आधा दर्जन से ज्यादा मंत्री कैबिनेट बैठक से नदारद हैं। इससे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बात की पुष्टि होती है कि चुनाव पास आते-आते ममता जी अपनी पार्टी में अकेली रह जाएंगी। वहां जनता बीजेपी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article