MP Police में निकलेगी बंपर वैकेंसी: SI के 500 पदों पर होगी भर्ती, महिला को मिलेगा 35 फीसदी रिजर्वेशन का लाभ

Madhya Pradesh Police SI Recruitment 2025 Notification Details Update; पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। मध्यप्रदेश सरकार सात साल बाद उप निरीक्षक यानी एसआई के पदों पर भर्ती करने जा रही है।

MP Police में निकलेगी बंपर वैकेंसी: SI के 500 पदों पर होगी भर्ती, महिला को मिलेगा 35 फीसदी रिजर्वेशन का लाभ

MP Police Vacancy: पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है। मध्यप्रदेश सरकार सात साल बाद उप निरीक्षक यानी एसआई के पदों पर भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती एमपी लोक सेवा आयोग की तर्ज पर की जाएगी। इसके लिए नियमों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

मोहन सरकार पुलिस विभाग में फील्ड स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए एसआई के 500 पदों पर भर्ती करेगी। इसमें टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पद शामिल होंगे। यह भर्ती कर्मचारी चयन मंडल द्वारा कराई जाएगी। हालांकि यह भर्ती कब होगी, इसकी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। रिक्रूटमेंट उपनिरीक्षक रेडियो, उप निरीक्षक आयुध, उप निरीक्षक जैसे पदों पर होगी।

SI पद के लिए एग्जाम तीन चरणों में होगा। इसमें पहले प्रीलिम्स और दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

publive-image

पहला चरण

पहले चरण में 100 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल ऑब्जेक्टिव पूछे जाएंगे। एक क्वेश्चन के चार ऑप्शन रहेंगे। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। गलत जवाब पर नंबर नहीं कटेंगे। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, नागरिक शास्त्र, कंप्यूटर, तर्कशक्ति, करेंट अफेयर्स और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

दूसरा चरण

दूसरे चरण में लिखित परीक्षा और फिटनेस टेस्ट होगा। लिखिक परीक्षा में दो पार्ट में पेपर होगा। यह 150-150 मार्क्स का होगा। परीक्षा 2 घंटे की होगी। पहले पार्ट में तकनीक परीक्षा होगी। दूसरे पार्ट में मैथ्स, भौतिक, रसायन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

एग्जाम में साइबर अपराध, संचार तकनीकी, रोबोटिक्स, एआई, जीआईएस और जीपीएस के सवाल भी आएंगे। 30% से ज्यादा उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा में बुलाया जाएगा। फिटनेस टेस्ट में 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक होगा।

800 मीटर दौड़ के लिए 40 मार्क्स और बाकी दोनों के लिए 30-30 अंक मिलेंगे।

publive-image

तीसरा चरण

दूसरे चरण में पास होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयारी होगी। इन अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के 50 मार्क्स निर्धारित हैं।

महिलाओं को मिलेगा आरक्षण

सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए आयु सीमा 38 साल है। महिला अभ्यर्थियों को 35% होरिजेंटल और कंपार्टमेंट वाइज आरक्षण का लाभ मिलेगा। अगर सिलेक्शन लिस्ट में 35 महिलाएं मेरिट के आधार पर जगह पाती हैं तो अधिक रिजर्वेशन नहीं दिया जाएगा।

यदि महिला उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होती को आरक्षण आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। उसी कैटेगरी के अन्य अभ्यर्थियों से पोस्ट भरे जाएंगे। एसआई के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्लाय से ग्रेजुएशन होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article