/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/MP-Police-Transfer.jpg)
मध्यप्रदेश में एक बार फिर से तबादले किये गए हैं। वही IPS को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। जारी आदेश के अनुसार IPS रोहित काशवानी (IPS Rohit Kashwani) को खरगौन का चार्ज सौंपा गया है। बीते दिनों खरगोन में हुए घटना में IPS सिद्धार्थ चौधरी (IPS Siddhartha Chowdhary) घायल हो गए थे। जिसके बाद वह छुट्टी पर चले गए हैं। हालांकि खरगोन में कर्फ्यू लगा हुआ है। जिसके बाद खरगोन की जिम्मेदारी आईपीएस रोहित काशवानी (IPS Rohit Kashwani) को सौंपी दी गई है। वही जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन द्वारा उन्हें सेनानी 34 वी वाहिनी विसबल धार के साथ अस्थाई रूप से खरगोन जिले का पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश सिद्धार्थ चौधरी (IPS Siddhartha Chowdhary) , भारतीय पुलिस सेवा, पुलिस अधीक्षक, जिला खरगोन के अवकाश से वापस आने तक प्रवास रहेगा।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2022/04/mpbreaking52140962-696x970-1-401x559.jpg)
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2022/04/mpbreaking31178045-430x559.jpg)
इसके अलावा प्रकाश मिश्रा, एसडीओपी, नसरुल्लागंज जिला सीहोर को तत्काल प्रभाव से उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us