MP Police Constable Admit Card 2021:जारी हुए पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

MP Police Constable Admit Card 2021:जारी हुए पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोडMP Police Constable Admit Card 2021: Admit card of police constable recruitment exam released, download from here

MP Police Constable Admit Card 2021:जारी हुए पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

रायपुर। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा MP Police Constable Recruitment Exam 2021 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा 8 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। वहीं इस परीक्षा में कुल 12 लाख 17 हजार अभ्यार्थी शामिल होंगे। यह भर्ती 4 हजार पदों पर निकली है। वहीं उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा होने के कारण यह परीक्षा करीब एक माह तक चलेगी। पीईबी MPPEB ने भर्ती परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यार्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए ऑपशन में से एडमिट कार्ड(Admit Card) सेक्शन करें , इसके बाद आपके सामने एक लिंक आएगा Police Constable Admit Card इसपर क्लिक करने के बाद अभ्यार्थियों से आवेदन संख्या और जन्मतिथि पूछा जाएगा। जिसपर क्लिक करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड, जिसे अभ्यार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

4000 पदों पर है वेकेंसी
बता दें कि एमपीईबी ने कुल 4000 कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकाली थी। इनमें से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। इन पदों के लिए 10 लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने आवेदन दिया है। वहीं अब इन पदों पर 8 जनवरी 2022 में परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

कई बार स्थगित हो चुकी है परीक्षा
इससे पहले पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा MP Police Constable Recruitment Exam 2021 तीन बार स्थगित हो चुकी है। पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा (पी.सी.आर.टी.) वर्ष 2020 का आयोजन दिनांक 06 अप्रैल 2021 से प्रारम्भ किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article