MP Panchayat News : हाईटेक होंगी MP की ग्राम पंचायतें, बन सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

इंदौर। अब मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायतों MP Panchayat News में जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। प्रदेश की 22 हजार पंचायतों में से 5 हजार ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है।
महात्मा गांधी सेवा केन्द्र की मदद से अब ग्राम पंचायत स्तर पर जन्म ,मृत्यु,आधार कार्ड और पेन कार्ड बनाने जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इंदौर से पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट और मंत्री ऊषा ठाकुर ने इस परियोजना की शुरुआत की।
अधिकारियों के मुताबिक केन्द्र सरकार के डिजीटल इंडिया अभियान के तहत ग्राम पंचायतों तक फायबर ऑप्टिकल केबल बिछाई जा रही है साथ ही प्रत्येक केन्द्र पर महात्मा गांधी ग्राम सेवा केन्द्र का संचालन हो रहा है। आने वाले समय में यहां बिजली बिल भरने, पासपोर्ट के लिए आवेदन ,ई मेडिकल सुविधा और फ्लाइट तक के लिए टिकट बुक कराई जा सकेंगी,जिससे ग्रामीणों को जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।